विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब चुनाव: आइ कार्ड के साथ स्ट्रांग रूम के पास बैठेंगे पार्टियों के प्रतिनिधि

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 12:32 PM (IST)

जिन स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं उसकी सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। राजनीतिक दल भी अपनी ...और पढ़ें

पंजाब चुनाव: आइ कार्ड के साथ स्ट्रांग रूम के पास बैठेंगे पार्टियों के प्रतिनिधि
पंजाब चुनाव: आइ कार्ड के साथ स्ट्रांग रूम के पास बैठेंगे पार्टियों के प्रतिनिधि

जेएऩएन, जालंधर। चार फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम्स में रखी गई हैं। इनकी सिक्योरिटी को लेकर किसी भी शक या शंका को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पार्टियों से उनके तीन प्रतिनिधियों के नाम मांगे हैं। ये प्रतिनिधि आई कार्ड के साथ आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ईवीएम के नजदीक बैठ सकेंगे।

पुलिस कमिश्नर ने राजनीतिक पार्टियों से उनके उन प्रतिनिधियों की लिस्ट मांगी है जो स्ट्रांग रूम में आ सकें। इन लोगों को आइ कार्ड जारी किए जाएंगे और वह स्ट्रांग रूम के पास ईवीएम के और करीब बैठ सकेंगे। सिक्योरिटी को लेकर डीसीपी संदीप कुमार शर्मा समेत सभी एडीसीपी व एसीपी के साथ हुई बैठक में सीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि सिक्योरिटी में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाएं। तीनों ही लेयर में विजिटर रजिस्टर में आने और जाने के समय की इंट्री जरूर कराएं। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के कार्डधारी लोगों कैंपस के अंदर ही एलसीडी पर लाइव फुटेज दिखाएं।

यह भी पढ़ें: शादी से एक सप्ताह पहले मां बेटे के कमरे में गई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्ट्रांग रूम पर थ्री टियर सिक्योरिटी रखी गई है। स्ट्रांग रूम के बेहद करीब सीआरपीएफ फिर पीएपी और अंत में जिला पुलिस लगाई गई है। सिक्योरिटी को लेकर शंका दूर करने के लिए राजनीतिक पार्टियों से उनके तीन खास लोगों के नाम मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद बागियों पर एक्शन के मूड में शिअद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।