विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Polls: भाजपा के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटा RSS, स्वयंसेवक ऐसे करेंगे काम

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 06:18 PM (IST)

चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक स्वयंसेवक को समन्वयक बनाया गया है, जिसके पास उस क्षेत्र के सभी निगम वार्डों की जिम्मेदारी होगी।

MCD Polls: भाजपा के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटा RSS, स्वयंसेवक ऐसे करेंगे काम
MCD Polls: भाजपा के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटा RSS, स्वयंसेवक ऐसे करेंगे काम

नई दिल्ली (जेएनएन)। नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक भी मैदान में उतर गए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के साथ ही वे जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के साथ लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वे भाजपा और उसके प्रत्याशियों के बारे में लोगों की राय जानने की भी कोशिश कर रहे हैं। इससे चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने में मदद मिल रही है।

टिकट वितरण को लेकर कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब तक दूर नहीं हुई है। नाराज कार्यकर्ता अपने आप को चुनाव प्रचार से दूर रख रहे हैं। इनकी नाराजगी दूर कर इन्हें चुनाव प्रचार में लगाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए संघ के स्वयंसेवक रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने में लग गए हैं।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक स्वयंसेवक को समन्वयक बनाया गया है, जिसके पास उस क्षेत्र के सभी निगम वार्डों की जिम्मेदारी होगी। इसी तरह से वार्ड स्तर पर भी एक-एक स्वयंसेवक चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं। स्वयंसेवक मतदाता सूची की जांच कर संघ की विचारधारा को समर्थन करने वाले घरों की पहचान कर रहे हैं।

इसके साथ ही ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्हें भाजपा के पक्ष में लाया जा सकता है। इन सभी घरों में स्वयंसेवक पहुंचकर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। इसके साथ ही उनसे पार्टी और प्रत्याशी के बारे में राय जानने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में दिया जा रहा है, क्योंकि इन निगमों में ज्यादा असंतोष है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: 'आपके हथियार का इस्तेमाल कर भाजपा ने कर दिया पलटवार

कार्यकर्ताओं व आम लोगों की राय जानने के बाद चुनाव प्रचार अभियान की खामियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि पिछले दिनों संघ के पदाधिकारियों व प्रदेश भाजपा के नेताओं की बैठक भी हुई थी। इसमें चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा हुई थी। भाजपा नेताओं का कहना है कि पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन का फैसला भी संघ की राय के बाद लिया गया है। इन पांचों वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन रद हो गया था।

यह भी पढ़ें: MCD polls 2017: लगातार हो रहे सर्वे से बढ़ रहीं कांग्रेसियों की धड़कनें