विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स स्कैंडल में फंसे केजरीवाल के बर्खास्त मंत्री रोजाना छूते हैं पत्नी के पैर!

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 01 Sep 2016 08:19 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Sep 2016 10:58 AM (GMT+05:30)

सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार बयानों के लिए भी जाने जाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। वर्ष 2014 में महिला दिवस के कार्यक्रम में मंच से कहा था कि महिलाओं का खूब सम्मान करता हूं। सुबह उठकर रोज पत्नी के पैर छूता हूं। इस पर मंत्री को खूब वाहवाही भी मिली थी। वह केजरीवाल कैबिनेट में शपथ लेते समय सबसे कम उम्र के मंत्री थे।

यहां पर याद दिला दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। यह तीसरे मंत्री हैैं जिन्हें कैबिनेट से हटाया गया है।

सेक्स सीडी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप कुमार हटाए गए

हरियाणा के सोनीपत में 12 जुलाई, 1980 में जन्मे संदीप कुमार 2013 के चुनाव में कांग्रेस के विधायक जयकिशन से हार गए थे, लेकिन 2015 के चुनाव में दिल्ली में सबसे बड़े 56 फीसदी मतों( 64, 439 मत) से जीत दर्ज की थी। तभी इन्हें मंत्री पद दिया गया था।

विवादित बयानों के चलते पहले भी सुर्खियों में रहे

मंत्री संदीप कुमार इससे पहले भी विवादित बोल के कारण सुर्खियों में रहे हैं। गत दिनों राजधानी की सड़कों से भिखारियों के हटाने के आदे विभाग को दिए थे। इसके मीडिया में आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बंद करवाया था। संदीप कुमार को हटाए जाने की चर्चा कुछ महीने पहले भी हुई थी, लेकिन बच गए थे।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी सरकार के डेढ़ साल में संदीप कुमार तीसरे मंत्री हैं जिन्हें पद से अरविंद केजरीवाल ने हटाया है। इससे पहले जून 2015 में कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को फर्जी डिग्री मामला सामने आने पर हटाया था तो अक्टूबर, 2015 में खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को भवन निर्माण को लेकर पैसे मांगने से जुड़ा ऑडियो क्लिप सामने आने केबाद मंत्रिमंडल से हटाया था।