Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चचेरी बहन के साथ ससुराल में करता था दुष्‍कर्म, मां कहती थी चुप रहो

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 24 Apr 2017 06:01 PM (IST)

    इस बीच उसके चचेरे भाई ने चुपके से उसकी फोटो निकाल ली। इसके बाद उसने अपने मोबाइल फोन में महिला को उसकी नहाने के दौरान की फोटो दिखाई। महिला ने फोटो हटाने की गुजारिश की तो उसने शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी।

    चचेरी बहन के साथ ससुराल में करता था दुष्‍कर्म, मां कहती थी चुप रहो

    फरीदाबाद (जेएनएन)। रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक युवक अपनी ही चचेरी बहन को ब्लैकमेल करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। चचेरी बहन शादीशुदा है। हद तो तब हो गई जब प्रसव के कुछ दिन बाद ही भाई ने चचेरी बहन को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस पर परेशान पत्नी ने सारी बात पति को बताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप है कि युवक ने अपनी चचेरी बहन की नहाते हुए तस्वीरें खींची थीं। इसके बाद वह उसके ससुराल जाकर उसके साथ रेप करता था। पूरा मामला सेक्टर 55 थाना क्षेत्र का है। 

    डेढ़ साल पहले हुई थी बहन की शादी

    पुलिस के मुताबिक, युवती की शादी डेढ़ साल पहले सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले शख्स से हुआ था। किन्हीं कारणों से शादी के कुछ दिन बाद वह घर पर अकेली थी।

    यह भी पढ़ेंः चचेरी बहन के साथ ससुराल में करता था रेप, मां कहती थी चुप रहो

    इस बीच उसके चचेरे भाई ने चुपके से उसकी फोटो निकाल ली। इसके बाद उसने अपने मोबाइल फोन में महिला को उसकी नहाने के दौरान की फोटो दिखाई। महिला ने फोटो हटाने की गुजारिश की तो उसने शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी। 

    पीड़ित महिला का कहना है कि उसने इसके बाद बाद फोटो डिलीट नहीं की और उसका चचेरा भाई उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। महिला का यह भी कहना है कि फोटो सार्वजनिक करने का साथ वह पति की हत्या की भी धमकी देता था। 

    मायकों वालों ने भी नहीं दिया साथ

    हैरानी की बात है कि इस मामले में पीड़िता को मायके वालों का भी साथ नहीं मिला। जब  महिला ने चचेरे भाई की शर्मनाक करतूत के बारे में मां और भाई को बताया तो बदनामी का भय दिखाकर उसे खामोश रहने की सलाह दी गई।