Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहेली को धक्का देकर महिला का किया अपहरण, चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Tue, 19 Sep 2017 07:48 PM (IST)

    कार सवार युवकों ने उसकी सहेली को धक्का देकर गिरा दिया तथा उसका अपहरण कर लिया। चारों उसे बिलासपुर के निकट सुनसान जगह पर ले गए तथा और सामूहिक दुष्कर्म क ...और पढ़ें

    Hero Image
    सहेली को धक्का देकर महिला का किया अपहरण, चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    रेवाड़ी [जेएनएन]। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा स्थित जंगल में बबलर कांप्लेक्स के निकट कार सवार चार युवकों ने सहेली के साथ दवा लेने जा रही एक महिला का अपहरण कर लिया। चारों उसे गुरुग्राम के बिलासपुर के निकट सुनसान जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के औद्योगिक कस्बा भिवाड़ी निवासी महिला ने बताया कि वह 15 सितंबर तड़के करीब पांच बजे अपनी एक सहेली के साथ रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में जा रही थी। दोनों धारूहेड़ा स्थित जंगल बबलर के निकट खड़ी किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वहां पर एक सेंट्रो कार पहुंची।

    अपहरण कर किया दुष्कर्म 

    कार सवार युवकों ने उसकी सहेली को धक्का देकर गिरा दिया तथा उसका अपहरण कर लिया। चारों उसे बिलासपुर के निकट सुनसान जगह पर ले गए तथा और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। चारों युवक एक दूसरे को मोगली, सेक्रेटरी, मर्द व सोनू कह कर बोल रहे थे। दुष्कर्म के बाद चारों उसे वहीं छोड़ कर भाग गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची तथा परिवार को घटना की जानकारी दी।

    समझौता करने का बनाया दबाव 

    16 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया तथा पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी। 17 सितंबर को वह अपने परिजनों के साथ धारूहेड़ा थाने में शिकायत करने जा रही थी, परंतु धारूहेड़ा में चारों फिर से मिल गए। चारों ने उसके परिजनों पर भी मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। उस समय भी उनके पास वही कार थी, जिसमें अपहरण किया था।

    पुलिस ने दर्ज किया केस 

    महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीएसपी गजेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: पड़ोस में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची के साथ हैवानियत, वर्कशॉप में की गलत हरकत

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बिल्डर ने महिला पत्रकार के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार