विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल चोरी का इलजाम लगाकर युवक को दूसरी मंजिल से फेका

By Edited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 12:41 PM (IST)

जख्मी हालत में पीडि़त धर्मेंद्र (26) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनो आरोपी फरार हैं।

मोबाइल चोरी का इलजाम लगाकर युवक को दूसरी मंजिल से फेका
मोबाइल चोरी का इलजाम लगाकर युवक को दूसरी मंजिल से फेका

दिल्ली [ जेएनएन ] । करावल नगर इलाके में दो भाइयो ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर डिश एंटीना लगाने आए युवक को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेक दिया। इससे पहले दोनो ने उसकी पिटाई भी की।

जख्मी हालत में पीडि़त धर्मेंद्र (26) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनो आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र परिवार के साथ शिव विहार इलाके में रहता है। वह दुर्गापुरी में डिश एंटीना लगाने का काम करता है। 25 जनवरी की रात गोविंद नगर निवासी देवेंद्र ने उसे अपने घर पर एंटीना लगाने के लिए फोन किया।

धर्मेंद्र एंटीना लगाकर वापस लौट गया। कुछ देर बाद देवेंद्र ने उसे फिर से फोन किया और करावल नगर चौक पर मिलने के लिए कहा। वहां देवेंद्र के साथ उसका भाई सुनील उर्फ कालू भी मौजूद था।

दोनो ने धर्मेंद्र को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और घर ले गए, जहां देवेंद्र ने कहा कि उसने उसका मोबाइल चुरा लिया है। धर्मेंद्र के इन्कार करने पर दोनोंं भाइयोंं ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की और फिर घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेक दिया।

धर्मेंद्र के सिर में सात टांके लगे हैं और उसके हाथ-पैर और रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोटें है। पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।