Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं के लिए बना पहला 'पिंक टॉयलेट', मुफ्त में मिलेगी 'सेनेटरी नैपकिन'

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Thu, 12 Oct 2017 10:07 AM (IST)

    राजधानी का पहला 'पिंक टॉयलेट' न केवल आकर्षक है, बल्कि इसमें सेनेटरी नैपकिन भी मुफ्त में मिलेगी। यह अभिनव प्रयोग दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने किया है।

    Hero Image
    महिलाओं के लिए बना पहला 'पिंक टॉयलेट', मुफ्त में मिलेगी 'सेनेटरी नैपकिन'

    नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने महिलाओं के लिए एक विशेष शौचालय तैयार किया है। निगम के दावे के मुताबिक राजधानी का पहला 'पिंक टॉयलेट' न केवल आकर्षक है, बल्कि इसमें सेनेटरी नैपकिन भी मुफ्त में मिलेगी। यह अभिनव प्रयोग दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने किया है। 12 अक्टूबर को निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महापौर कमलजीत सहरावत इसका उद्घाटन करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निस्तारण के लिए मशीन लगाई जाएगी

    निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक निगम ने पीवीआर विकासपुरी के पास एक 'पिंक टॉयलेट' नाम से महिला शौचालय को विकसित किया है। इसमें महिलाओं के पंसदीदा गुलाबी रंग से शौचालय को सजाया गया है। यह शौचालय निगमायुक्त डॉ. पुनीत गोयल की अनोखी सोच के जरिये तैयार किया गया है। इस शौचालय में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही उपयोग हुई सैनेट्री नैपकीन से कीटाणु न फैलें, इसलिए इसके निस्तारण के लिए मशीन भी लगाई जाएगी।

    निगम के अनुसार इस शौचालय को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इस प्रयोग के सफल होने पर अन्य और महिला शौचलयों को इसी तरह से विकसित किया जाएगा। निगम का कहना है कि इससे उन गरीब महिलाओं को भी लाभ मिलेगा, जो धन के अभाव में सेनेटरी नैपकिन नहीं खरीद सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: 6 करोड़ भारतीयों की तरह कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जानलेवा बीमारी के शिकार

    यह भी पढ़ें: 3 साल बाद खुलेगा होटल लीला का 'वह' कमरा, जहां हुई थी सुनंदा की रहस्यमय मौत