Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई महीने से भतीजी से दुष्कर्म कर रहा था चाचा, गिरफ्तारी के बाद हिरासत में मौत

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 19 Nov 2017 06:24 PM (IST)

    नाबालिग ने बताया कि उसका ही चाचा पिछले कई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

    कई महीने से भतीजी से दुष्कर्म कर रहा था चाचा, गिरफ्तारी के बाद हिरासत में मौत

    रेवाड़ी (जेएनएन)। धारूहेड़ा के सेक्टर-6 चौकी द्वारा हिरासत में लिए गए भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी 28 वर्षीय युवक की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

    भतीजी ने लगाया था आरोप

    धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने अपने ही चाचा पर धमकी देकर कई महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

    पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग अपने चाचा के पास रह रही थी। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग 9वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को नाबालिग ने अपनी स्कूल टीचर को चाचा की हरकतों की जानकारी दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग ने बताया कि उसका ही चाचा पिछले कई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

    सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया था। आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था।

    सीने में बताया था दर्द

    आरोपी ने शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सीने में दर्द की शिकायत की थी। परंतु पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी लॉकअप में ही बेसुध होकर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    न्यायाधीश कर रहे हैं मामले की जांच

    पूरे मामले की जांच न्यायाधीश पवन कुमार कर रहे हैं। न्यायाधीश ने एफएसएल टीम से शव का मुआयना भी कराया है। न्यायाधीश की निगरानी में तीन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।