Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम उम्र के लड़कों पर रहती थी महिला की नजर, करती थी गंदी बात

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 25 Sep 2016 01:43 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा करते हुए 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

    नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय युवती मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। वह यहां जमरूदपुर इलाके में एक घर में घरेलू सहायिका थी। युवती ने जून में एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ग्रेटर कैलाश थाना में मामला दर्ज करवाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो हैरान कर देने वाली हकीकत सामने आई। पुलिस के अनुसार, लड़का भी मूलरूप से झारखंड का है और जमरूदपुर इलाके मे ही मजदूरी करता था। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस झारखंड स्थित उसके घर पहुंची तो वहां उसके स्कूल प्रमाणपत्र से पता चला कि लड़के की उम्र मात्र 17 वर्ष है। 24 वर्षीय महिला ने जिस नाबालिग युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था उसने पुलिस के सामने हैरान करने वाले खुलासे किए।

    बुराड़ी हत्याकांडः युवती ने गुस्से में कहा था 'तुमसे यह भी नहींं होगा'

    पूछताछ में युवक ने बताया कि महिला उसके साथ जबरदस्ती करती थी और मना करने पर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देने की भी धमकी भी देती थी। युवक के आरोपों की तस्दीक होने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।