दरिंदगीः एक-दूसरे के सामने पहले मां फिर बेटी को बनाया हवस का शिकार
युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने के बाद बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। उसने मां की तरह बेटी की भी दुष्कर्म की वीडियो बना ली। ...और पढ़ें

गुरुग्राम (जेएनएन)। दिल्ली ही नहीं बल्कि देश-दुनिया को हिला देने वाले 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंगरेप के बाद कठोर कानून तो बना, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क इलाके में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दिल्ली के युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली निवासी युवक ने पहले मां के साथ दुष्कर्म किया फिर जवान बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने दोनों के दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। यह भी पता चला है कि महिला से युवक की जान पहचान थी।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली की युवती से गोवा में कई दिनों तक होता रहा गैंगरेप, कई बार हुई बेहोश
गुरुग्राम पुलिस की मानें तो आरोपी की पहचान दिल्ली के गोकुलपुर निवासी आशीष के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह मां-बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था, लेकिन घात लगाए बैठी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी गुरुग्राम में कई जगहों पर नौकरी भी कर चुका है। मां-बेटी से दुष्कर्म मामले में पता चला है कि 25 दिन पहले युवक राजेंद्रा पार्क इलाके में पहुंचा था।
यह भी पढ़ेंः दरिंदगीः ये क्या हो गया दिल्ली को, अब एक नाबालिग ने बच्ची से किया रेप
इस दौरान विधवा महिला मार्केट में खरीदारी करने के लिए पहुंची थी। वहां, उसने किसी बहाने महिला से बात करते-करते घर का पता पूछ लिया था।
इसके बाद वह एक दिन घर पहुंच गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली। महिला की मानें तो वह उसे ब्लैकमेल करता रहा।
आरोप है कि युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने के बाद बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। उसने मां की तरह बेटी की भी दुष्कर्म की वीडियो बना ली।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।