Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेत में ले जाकर बनाया नाबालिग का अश्लील वीडियो, यूं खुली पोल

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 20 Sep 2017 08:48 AM (IST)

    सोशल साइट्स पर वीडियो आने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ और परिजनों ने मयूर विहार थाने में शिकायत दी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    खेत में ले जाकर बनाया नाबालिग का अश्लील वीडियो, यूं खुली पोल

    नई दिल्ली [जेएनएन]। मयूर विहार इलाके के यमुना खादर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया। एक युवक ने 14 साल की किशोरी से दो बार दुष्कर्म किया और तीन साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाल दिया। उसने किसी को बताने पर तेजाब से मुंह जलाने और जान से मारने तक की धमकी दी थी। इससे किशोरी इतनी डर गई कि परिवार वालों को भी नहीं बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित किशोरी की कराई गई काउंसलिंग 

    सोशल साइट्स पर वीडियो आने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ और परिजनों ने मयूर विहार थाने में शिकायत दी। मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद मुख्य आरोपी धीरज के साथ नीरज, अजय और एक नाबालिग को भी पुलिस ने धर दबोचा। कोर्ट ने धीरज, नीरज और अजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। उधर, पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से पीड़ित किशोरी की काउंसलिंग भी कराई।

    जान से मारने की दी धमकी 

    दरअसल, किशोरी अपने परिवार के साथ यमुना खादर इलाके में रहती है और उसके माता-पिता यही खेती करते हैं। यमुना खादर में ही रहने वाले धीरज (20) से कुछ माह पहले ही किशोरी की बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि जुलाई में एक दिन धीरज उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

    परिजनों के मिली जानकारी 

    इसके बाद सात सितंबर को फिर खेत मे दुष्कर्म किया। तभी नीरज, अजय और एक नाबालिग भी पहुंच गए। धीरज ने उनके साथ मिलकर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाया और धमकी देकर घर भेज दिया। पिछले शनिवार को चिल्ला गांव के प्रमुख को इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता के परिजनों तक बात पहुंची। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बिल्डर ने महिला पत्रकार के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पड़ोस में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची के साथ हैवानियत, वर्कशॉप में की गलत हरकत