जानें, पति की किस गंदी हरकत की वजह से शादी की सालगिरह के दिन पत्नी से हो गई अनबन
आरोपी गुरुग्राम स्थित बीपीओ कंपनी में मैनेजर है। पति ने कई बार हॉलीवुड फिल्म '50 शेड्स ऑफ ग्रे' देखी है और उसी से प्रेरित होकर कुछ दिनों से ऐसा यौन व्यवहार कर रहा था।
नई दिल्ली (अरविंद कुमार द्विवेदी)। शादी की पहली सालगिरह पर एक पति ने दरिंदगी की हद पार करते हुए पत्नी के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पीड़ित महिला ने एक माह पहले ही ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। महिला अपने पिता के साथ थाना संगम विहार पहुंची। उसकी आपबीती सुन पुलिस वाले भी दंग रह गए।
शिकायत पर पुलिस ने धारा 377 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम स्थित बीपीओ कंपनी में मैनेजर है। सूत्रों के अनुसार, पता चला है कि पति ने कई बार हॉलीवुड फिल्म '50 शेड्स ऑफ ग्रे' देखी है और उसी से प्रेरित होकर पिछले कुछ दिनों से ऐसा यौन व्यवहार करने लगा था।
यह भी पढ़ेंः जानिए, पति की पोर्न देखने की आदत से परेशान महिला ने क्या उठाया कदम
पीड़ित महिला पति के साथ संगम विहार में रहती है। वहीं उसका मायका भी है। पिछले रविवार को उसकी शादी की सालगिरह थी। दिन में उसने सालगिरह मनाई। रात को पति ने उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो पीड़िता ने ऑपरेशन के कारण डॉक्टर की सलाह का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस पर पति आगबबूला हो गया।
उसने महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट भी की। जिसके बाद उसने बीते सोमवार पिता के साथ थाने जाकर आपबीती बताई।
यह भी पढ़ेंः बेटी के सामने मां भूल गई रिश्तों की मर्यादा, प्रेमी संग मिल कर डाला ये घिनौना काम
पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक को अश्लील फिल्में देखने की लत थी। वह अक्सर घर पर अपने दोस्तों को बुलाता था और उनके सामने अपमानित करता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।