Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सहित देश भर में पड़ेगी भीषण गर्मी, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 05 Apr 2017 06:43 PM (IST)

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए तिमाही पूर्वानुमान के मुताबिक हिमालय क्षेत्र के आसपास के हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में इस बार भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।

    दिल्ली सहित देश भर में पड़ेगी भीषण गर्मी, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग

    नई दिल्ली [जेएनएन]। फिलहाल तीन-चार दिन मौसम के तीखे तेवर भले ही तोड़ नरम पड़ जाएं, लेकिन अप्रैल, मई, जून के माहीने भीषण गर्मी वाले होंगे। अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा हो सकता है। लू के जोरदार थपेड़े बेहाल करेंगे। यह स्थिति उत्तर, उत्तर पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी भारत सभी के लिए बनी रहेगी। मौसम विभाग ने ऐसी ही आशंका जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए तिमाही पूर्वानुमान के मुताबिक हिमालय क्षेत्र के आसपास के हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में इस बार भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। खासतौर पर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा, सिक्किम, पुदुच्चेरी, सौराष्ट्र, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं। दक्षिण भारत सहित विभिन्न राज्यों में यह 1 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

    परेशान करेंगे लू के थपेड़े

    उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में लू के थपेड़े लगेंगे। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, और आन्ध्र प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान रहने पर लू चलने की 47 फीसद तक संभावना है।

    बदल रही है अल नीना की स्थिति

    मौसम विभाग के मुताबिक प्रशांत महासागर में बॉर्डर लाइन / कमजोर अल नीना की स्थिति बदल रही है। जनवरी 2017 में यह प्राकृतिक स्तर पर ठंडी थी, जबकि अप्रैल से जून के बीच गर्म रहेगी। इस स्थिति का प्रभाव देश के अमूमन सभी राज्यों के तापमान पर पड़ता है। 

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत