विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब एक मंच पर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल-आमिर खान, जानें क्या है वजह

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 07:25 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 09:55 PM (IST)

दुर्घटना के शिकार शख्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों को आर्थिक मदद और पुरस्कार देने संबंधी दिल्ली सरकार ...और पढ़ें

अब एक मंच पर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल-आमिर खान, जानें क्या है वजह
अब एक मंच पर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल-आमिर खान, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली (आशुतोष झा)। समाजसेवी अन्ना हजारे के नेतृत्व में रामलीला मैदान में जनलोकपाल आंदोलन में समर्थन देने पहुंचे अभिनेता आमिर खान जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मंच पर नजर आएंगे। दुर्घटना के शिकार शख्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों को आर्थिक मदद और पुरस्कार देने संबंधी दिल्ली सरकार की योजना के लांच होने पर आमिर खान को आमंत्रित किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ठीक एक महीने बाद 11 अगस्त को इस योजना को अधिकारिक तौर पर लांच करने जा रही है। दिल्ली सरकार ने कुछ समय पहले ऐसे मामले में मदद करने वालों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया था, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका।

अब योजना को कैसे लागू किया जाए खाका तैयार हो चुका है। इसे धूमधाम से लांच करने के लिए सरकार ने आमिर खान को बुलाया है। दिल्ली सचिवालय से सटे इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार की ई-RTI से घर बैठे लें जानकारी, मुख्यमंत्री भी आएंगे दायरे में

सरकार इस योजना को जनता के बीच लांच करना चाहती है, इसलिए स्टेडियम में दस हजार से ज्यादा लोगों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें दिल्ली के सभी पूर्व पार्षद, सांसद, और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी सरकार आमंत्रित करेगी।

मालूम हो कि वर्ष 2016 में दिल्ली में लगभग 8500 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए थे और इसमें से 1,600 की मौत हुई थी। इसमें से कई लोगों की मौत इसलिए हुई, क्योंकि इन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।