Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा को वोट से ज्यादा मुस्लिमों के विकास की चिंता'

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 16 Sep 2017 09:11 PM (IST)

    श्याम जाजू ने कहा कि देशप्रेम की वजह से जिन लोगों ने पाकिस्तान जाने के बजाय भारत में रहना पसंद किया उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझना गलत है। केंद्र की भाजप ...और पढ़ें

    Hero Image
    'भाजपा को वोट से ज्यादा मुस्लिमों के विकास की चिंता'

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा को मुस्लिमों के वोट से ज्यादा उनके विकास की चिंता है। इसलिए केंद्र सरकार उनके विकास के लिए काम कर रही है। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में दिल्ली प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्याम जाजू ने कहा कि देशप्रेम की वजह से जिन लोगों ने पाकिस्तान जाने के बजाय भारत में रहना पसंद किया उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझना गलत है। केंद्र की भाजपा सरकार अब ऐसा नहीं होने देगी। देश के विकास में इनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इन्हें भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलें इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं।

    इस अवसर पर सगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ मुस्लिम समुदाय तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय से मुस्लिमों का विकास संभव है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ ही आम कार्यकर्ताओं को भी अपना योगदान देना चाहिए।

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारून, प्रभारी आतिफ रशीद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सहयोगी रहे मूलचंद चावला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी गुटबाजी, सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी पार्टी

    यह भी पढ़ें: ...तो इस तरह कुछ सालों में तबाह हो जाएंगे मोहल्ला क्लीनिक