Move to Jagran APP

अमित शाह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन

रवि किशन के भाजपा में शामिल होने के बारे में दिल्ली से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया था। तिवारी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 09:14 PM (IST)
अमित शाह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन
अमित शाह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन

नई दिल्ली (जेएनएन)। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण के मतदान के बीच अहम खबर आई है।चर्चित भोजपुरी अभिनेता रवि किशन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। हिंदी व भोजपुरी की फिल्मों में चर्चित चेहरा रहे रवि किशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

रवि किशन के भाजपा में शामिल होने के बारे में दिल्ली से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पहले ही बता दिया था। तिवारी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था। मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा था कि रविवार को भोजपुरी अभिनेता भाजपा जॉइन करेंगे। सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने रवि किशन भाजपा में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद रवि किशन पत्रकारों से भी रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह राजनीति में गरीबों के हित में काम करने के साथ विकास के लिए आए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकालक्ष्य विकास है न कि किसी की तौहानी करना।

यह भी पढ़ेंः जानिए, पूर्वांचल में लोकप्रिय नेता मनोज तिवारी को क्यों मिली दिल्ली की कमान

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा में शामिल होंगे यह फोटो मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। ट्वीट के साथ तिवारी ने रवि किशन के अपनी फोटो भी शेयर की थी। रवि किशन ने कई भोजपुरी फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी किरदार निभाया है।

यह भी पढेंः सतीश उपाध्याय की छुट्टी, मनोज तिवारी बने दिल्ली प्रदेश BJP अध्यक्ष

44 साल के रवि किशन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। 17 जुलाई 1971 को यूपी के जौनपुर जिले के बिसुईं गांव में उनका जन्म हुआ था। उनकी प्रीति से शादी हुई है। फिलहाल वे पत्नी और 4 बच्चों रेवा, तनिष्क, इशिता और सक्षम के साथ मुंबई में रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.