AAP की बैठक में पूर्व महिला निगम प्रत्याशी को कार्यकर्ता ने जड़ा थप्पड़
निशा शर्मा संबोधन सुन रहीं थीं। इसी दौरान पार्टी का ही एक कार्यकर्ता उनके पास पहुंचा और बिना किसी बात के थप्पड़ जड़ दिया। ...और पढ़ें

नई दिल्ली [जेएनएन]। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक के दौरान सियासी रंजिश के चलते एक कार्यकर्ता ने निगम चुनाव में झिलमिल से प्रत्याशी रहीं निशा शर्मा को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।
विधानसभा अध्यक्ष को करना पड़ा बीचबचाव
हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक रामनिवास गोयल को बीचबचाव के लिए आगे बढ़ना पड़ा। तब तक निशा शर्मा पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत कर चुकीं थीं। बाद में उन्होंने विवेक विहार थाने जाकर लिखित शिकायत भी दी।
दोनों तरफ से शिकायत दर्ज
आरोपी की तरफ से भी निशा शर्मा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बदसलूकी की शिकायत की गई। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि रामनिवास गोयल दोनों गुट से संपर्क में हैं और समझौते की कोशिश जारी है।
बिना किसी बात के जड़ दिया थप्पड़
दरअसल, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. सुजीत आचार्य की अध्यक्षता में विवेक विहार स्थित ओसवाल भवन में बैठक बुलाई गई थी। वार्ड प्रभारी नवीन चौहान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और निशा शर्मा संबोधन सुन रहीं थीं। इसी दौरान पार्टी का ही एक कार्यकर्ता उनके पास पहुंचा और बिना किसी बात के थप्पड़ जड़ दिया।
थप्पड़ मारने के बाद बदसलूकी भी की गई
निशा का आरोप है कि थप्पड़ मारने के बाद बदसलूकी भी की गई। विरोधी गुट के कुछ नेताओं ने गालियां भी दीं।
बताया जा रहा है कि निशा शर्मा को स्थानीय नेतृत्व के विरोध के बावजूद निगम चुनाव में टिकट मिला था। इसे लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज थे। हालांकि, निशा शर्मा चुनाव हार गईं थीं, लेकिन तब तक उनके विरोध में एक गुट बन चुका था। यह गुट हर जगह निशा शर्मा का विरोध करता था। आरोपी भी इसी गुट का है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।