विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम रहीम और इस महंत में काफी समानताएं, शिष्याओं को बनाते थे हवस का शिकार

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 02:46 PM (IST)

महिला का आरोप है कि महंत बहाने से अपने कमरे में बुलाकर छेड़खानी करते थे। अक्टूबर 2014 में उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

राम रहीम और इस महंत में काफी समानताएं, शिष्याओं को बनाते थे हवस का शिकार
राम रहीम और इस महंत में काफी समानताएं, शिष्याओं को बनाते थे हवस का शिकार

नई दिल्ली (जेएनएन)। जोधपुर (राजस्थान) निवासी महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने रविवार को उनपर फिर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए उसने महंत पर कई गंभीर आरोप लगाए।

पीड़ित महिला ने कहा कि मोक्ष दिलाने के नाम पर महाराज भक्तों का शोषण करते हैं। वह आश्रम में राजा-महाराजा की तरह रहते हैं।

महंत सुंदर दास की शिष्या रह चुकी 45 वर्षीय पीड़ित महिला ने कहा कि महंत के आलीशान आश्रम में महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। वे भक्तों को झांसे में लेने के लिए उन्हें मोक्ष दिलाने का वादा करते हैं।

यह भी पढ़ेंः आसाराम-राम रहीम के बाद इस नामी बाबा पर लगा महिला से दुष्कर्म का आरोप

उसने कहा कि उसके माता-पिता महंत सुंदर दास के भक्त थे, इस नाते वह भी मां के साथ उनके आश्रम जाया करती थी। वर्ष 2008 में शादी के बाद उसने आश्रम जाना बंद कर दिया था।

शादी के दो महीने बाद उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसके माता-पिता उसे महंत के पास ले गए थे। किस्मत से वह ठीक हो गई और फिर आश्रम में ही रहने लगी।

इस बीच महंत ने डराया कि पति के पास जाने पर उसकी मौत हो जाएगी। लिहाजा डर के मारे उसने पति से तलाक ले लिया।

पीड़ित महिला ने कहा कि वर्ष 2012 में महंत ने अपने एक भक्त के बेटे के साथ उसकी शादी करा दी। इसके बाद वो आश्रम के बगल में स्थित एक फ्लैट में पति के साथ रहने लगी।

महिला का आरोप है कि महंत बहाने से अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी करते थे। यही नहीं, अक्टूबर 2014 में उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। यह बात जब उसने पति से बताई तो वह अलग हो गया।

महिला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करवाने के बाद से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन सब्जीमंडी थाना पुलिस महंत को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

उसने कहा कि महंत का राजस्थान के जोधपुर से 50 किलोमीटर दूर बिराई में रामधाम नाम से बड़ा आश्रम है, जहां सैकड़ों लोग रहते हैं।

दिल्ली के सब्जीमंडी इलाके में भी 2000 गज में महंत का तीन मंजिला आश्रम है। वह यहां स्थित आश्रम की केयरटेकर रह चुकी है।