विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के चरित्र पर था शक, एक दिन पति ने किया यह काम

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 10:48 AM (IST)

पुलिस की माने तो आरोपी प्रेम सिंह पत्नी सुमन के चरित्र पर काफी शक करता था, जिसके कारण दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अवैध संबंधों के शक में नशेड़ी ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। पत्नी रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदे को एक नहीं सुनी। उसने एक बार नहीं बल्कि पचास बार उस पर चाकू से वार किए।

बिंदापुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की पहचान सुमन और आरोपी पति की पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। 1प्रेम सिंह पत्नी व दो बेटों के साथ विकास विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था।

पति, पत्नी और 'वो' की कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे, किया ऐसा कांड

प्रेम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था। प्रेम अक्सर झगड़ा शराब के नशे में करता था। यहां तक कि कई बार पुलिस को भी बुलाया गया था। पुलिस आती और समझौता कराके मामले को रफादफा कर देती थी।

रविवार को प्रेम अपने दोनों बच्चों को अपने भाई के घर उत्तम नगर लेकर चला गया। इसके बाद वह घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ने लगा। इस दौरान मारपीट होने लगी। गुस्से में उसने चाकू से पत्नी पर वार शुरू कर दिया। सुमन चिल्लाती रही, लेकिन प्रेम को दया नहीं आई।

खूबसूरत लड़की ने होटल में रात भर किया ये काम, खुला हैरान करने वाला राज

पुलिस के मुताबिक प्रेम ने करीब 50 बार चाकू से सुमन के शरीर पर वार किया। जब वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। इस बीच आसपास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब प्रेम ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे तोड़ दिया।

अंदर का नजारा देखकर सभी की चीख निकल गई। सुमन कमरे के फर्श पर लहुलूहान अवस्था में बेसुध पड़ी थी। कमरे में हर तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। प्रेम भी घायल अवस्था में था। पड़ोसियों के मुताबिक उसने शराब पी रखी थी।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस प्रेम और सुमन को अस्पताल लेकर गई जहां सुमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हिरासत में प्रेम का इलाज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हो रहा है।

बच्चों ने बताया कि पापा करते थे शक

बच्चों ने बताया कि पापा अक्सर मम्मी पर शक करते थे। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था और मारपीट होती थी। पड़ोसियों का कहना है कि लोगों ने कई बार प्रेम को समझाया लेकिन उसपर किसी बात का असर नही होता था। यहां तक कि मकान मालिक उसकी इस हरकत से परेशान थे और उसे मकान खाली करने को भी कह दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रेम का बयान लेने की कोशिश की जा रही है।