Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खूबसूरत लड़की ने होटल में रात भर किया ये काम, खुला हैरान करने वाला राज

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2016 02:45 PM (IST)

    मुंबई से फ्लाइट के जरिये आई एक खूबसूरत लड़की ने दिल्ली के 5 स्टार होटल में एक रात क्या गुजारी, सुबह हंगाम मच गया। मामला थाने तक जा पहुंचा।

    Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के एक होटल में कारोबारी से अजब ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई से फ्लाइट से आई एक खूबसूरत लड़की 5 स्टार होटल में ठहरे कारोबारी से उसकी 40 लाख की घड़ी और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पूरा मामला तुगलक रोड थाने का है। पीड़ित कारोबारी का नाम सतीश गर्ग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से आई थी खूबसूरत लड़की

    सूत्रों के मुताबिक, बेहद खूबसूरत दिखने वाली लड़की 5 स्टार होटल में ठहरी थी। वह मुंबई से फ्लाइट लेकर दिल्ली आई थी।

    रातभर होटल में ठहरी, सुबह लूटा मिला कारोबारी

    बताया जा रहा है कि होटल में यह लड़की कारोबारी के कमरे के आसपास ही ठहरी थी। रातभर होटल के कमरे में ही रुकी और सुबह फ्लाइट से लेकर चली गई। उसके जाने के बाद कारोबारी को लूट का अहसास हुआ।

    गायब मिली लड़की तो हुआ शक

    होटल में 40 लाख की घड़ी की लूट की खबर से स्टाफ में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो कारोबारी सतीश ने तुग़लक़ रोड थाने में मामला दर्ज कराया।