Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब में फंसे हैं 4000 लोग, PM मोदी तक दर्द पहुुंचाने की कोशिश

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jun 2016 02:09 PM (IST)

    सऊदी अरब की कंपनी साद ग्रुप ने 4000 मजदूरों को वेतन देना बंद कर दिया और उनके पासपोर्ट भी नहीं लौटा रही, जिससे वे स्वदेश भी नहीं लौट पा रहे हैं।

    नई दिल्ली (जेएनएन)। सऊदी अरब के अल खोबार शहर में फंसे करीब चार हजार भारतीय मजदूरों की वापसी के लिए उनके परिजन हर संभव प्रयास में जुटे हैं। इस कड़ी में आज पीड़ितों के परिजन जंतर-मंतर पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इससे पहले शनिवार को बिहार और यूपी के जिलों में रह रहे परिजनों ने आपस में संपर्क किया था। इसके बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंतर मंतर पर प्रोजेक्टर के जरिये दिखेगा दर्द

    जंतर मंतर पर अल खोबार शहर में मजदूरों की ओर से वॉट्सएप पर भेजे गए विडियो को प्रोजेक्टर के जरिए दिखाया जाएगा। विदेश में नौकरी के लालच में हजारों लोग सऊदी पहुंच तो गए, लेकिन अब परेशानी में हैं।

    असम जीत से उत्साहित BJP ने MCD चुनाव के लिए कसी कमर

    वेतन हुआ बंद, लौटना भी मुश्किल

    सऊदी अरब की कंपनी साद ग्रुप ने उन्हें वेतन देना बंद कर दिया और उनके पासपोर्ट भी नहीं लौटा रही, जिससे वे स्वदेश भी नहीं लौट पा रहे। ऐसे में मजदूरों ने परिजनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाने के लिए कहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner