असम जीत से उत्साहित BJP ने MCD चुनाव के लिए कसी कमर
AAP सरकार और विरोधी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तेजतर्रार भाजपा नेताओं की टीम बनेगी, जो किसी भी मुद्दे पर प्रभावी ढंग से पार्टी का पक्ष रखेंगे।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में जीत दोहराने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की सलाह दी है। सबसे ज्यादा ध्यान कमजोर बूथ पर दिया जाएगा ताकि पार्टी का मत फीसद बढ़ सके। इसके लिए प्रदेश के बड़े नेताओं को कमजोर बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी।
साथ ही दिल्ली सरकार और विरोधी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तेजतर्रार नेताओं की टीम बनेगी, जो किसी भी मुद्दे पर प्रभावी ढंग से पार्टी का पक्ष रखेंगे। लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी प्रचारित किया जाएगा।
आप के खिलाफ बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर
सिरीफोर्ट सभागार में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल वरिष्ठ नेताओं से कमजोर बूथों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘कमजोर बूथ की चिंता, मजबूत कार्यकर्ता के द्वारा’ का नारा भी दिया।
मोदी के मंत्री ने दी केजरी को नसीहत, 'ड्रामा नहीं जनता के लिए काम करो'
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि कुछ चुनावों में सफलता नहीं मिलने पर मीडिया भाजपा विरोधी अभियान को प्रमुखता दे रहा था, लेकिन असम विजय एवं केरल सहित कुछ अन्य राज्यों में पार्टी के विकास से मीडिया का नजरिया बदला है और वह भाजपा के पक्ष में है।
दिल्ली के कार्यकर्ताओं को इसका लाभ उठाते हुए दिल्ली सरकार की नाकामियों व झूठ को जनता के सामने उजागर करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अभी से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर देना चाहिए ताकि अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा फिर से जीत हासिल करे।
प्रदेश महामंत्री आशीष सूद ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने किया। प्रस्ताव के प्रथम भाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भारत की छवि को विश्व भर में ऊंचा करने और सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उनका अभिनंदन किया गया।
वहीं, दूसरे भाग में दिल्ली सरकार को असफल करार दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली सरकार अस्पष्ट, असहनशील एवं अहंकारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सजगता, सक्रियता एवं संवाद द्वारा इस सरकार की अराजकता को उजागर करना होगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के नेता अत्यधिक वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।