Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप के कुछ सेकेंड पहले खबरदार कर देगा 30 लाख का यह उपकरण

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2016 10:46 AM (IST)

    दिल्ली मेट्रो और स्टेशन की इमारतों में जल्द एक ऐसा उपकरण लगाया जाएगा, जिससे भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले इसका पता चल जाएगा।

    गुड़गांव (अनिल भारद्वाज)। दिल्ली मेट्रो और स्टेशन की इमारतों में जल्द एक ऐसा उपकरण लगाया जाएगा, जिससे भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले इसका पता चल जाएगा। यह उपकरण भूकंप आने की सूचना देने के साथ ही इमारत के आपातकालीन दरवाजों को खोल देगा। इससे समय रहते लोग निकल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप के खतरों के मद्देनजर महफूज हों दिल्ली की इमारतेंः दिल्ली हाईकोर्ट

    उपकरण लगवाने में 30 लाख का खर्च आएगा। जर्मन की कंपनी सेक्टी इलेक्टिकल ने सेक्टी लाइफ पेट्रोन नामक यह उपकरण बनाया है। भारत में कंपनी का टेरा टेकॉम नामक कंपनी से करार हुआ है। इसी के माध्यम से भारत में इस डिवाइस का हो रहा है।

    हल्के भूकंप के झटकों से भी ढह सकती हैं 80 फीसद इमारतें

    देश में पहली बार हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के लघु सचिवालय में यह उपकरण लगाया गया है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक जिस इमारत में यह उपकरण लगाया जाएगा, उसकी बिजली, गैस व लिफ्ट सर्विस को इससे कनेक्ट कर दिया जाएगा।

    इसका फायदा होगा कि भूकंप आने से पहले ही यह उपकरण बिजली, गैस और लिफ्ट की सेवाएं ठप कर देगा। इससे बिल्डिंग में आगजनी की घटना से बचा जा सकेगा। इस उपकरण का अमेरिका, जापान, तुर्की, ईरान, यूरोपीय संघ में सीमित प्रयोग हो रहा है। कंपनी का दावा है कि 26 देशों में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

    भूकंप से दूरी के हिसाब से देगी सूचना

    कंपनी एक्सपर्ट का कहना है कि भूकंप की सूचना व्यक्ति को उतने समय पहले मिलेगी, भूकंप केंद्र से वह जितनी दूरी पर होगा। अगर डिवाइस से 40 किलो मीटर दूरी से भूकंप शुरू हुआ है तो 10 से 12 सेकंड पहले सूचना मिल जाएगी। अगर ज्यादा दूरी से हुआ है तो सूचना मिलने में अधिक समय लगेगी।