विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑड-ईवन के दूसरे चरण में महिलाओं को मिलेगी छूट- गोपाल राय

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 07:35 AM (IST)

दिल्ली के परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री गोपाल राय प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी महिलाओं को छूट जारी रहेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ऑड-ईवन स्कीम में स्कूल ड्रेस में बच्चे ले जा रही गाड़ियों को छूट दे सकती है। परिवहन मंत्री गोपाल राय प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी महिलाओं को छूट जारी रहेगी। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा और इससे जुड़ी छूट और चालान से जुड़े मुद्दों पर 8 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

ऑड-ईवन योजना लागू होने पर महिलाओं को इस बार भी मिले छूट: मालीवाल

गोपाल राय ने कहा कि इस साल 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूले का प्रयोग सफल रहा था। सरकार ने वेबसाइट, ईमेल, फोन और मोहल्ला सभा में लोगों से इस पर दोबारा राय ली। इस बार 80 फीसदी से ज्यादा लोग ऑड इवन की वापसी चाहते थे।

ऑड-ईवन फॉर्मूला पार्ट- 2 फेल होने पर नपेंगे अधिकारी

स्पेशल परमिट पर चलेंगी बसें

ऑड-ईवन के दौरान पर्यावरण बस सेवा भी यह उपलब्ध रहेगी। 14 अप्रैल तक बसों के रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली के अंदर सीएनजी की कॉन्ट्रैक्ट बस नजदीकी डिपो में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसे स्पेशल परमिट मिलेगा जो ऑड-ईवन योजना के दौरान भी चलेंगी। इस बार स्कूल की बसों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। पर्यावरण बस सेवा में इस बार भी 50 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। इन बसों में मार्शल भी तैनात होंगे।

ऑड-ईवन योजना पर एनजीटी ने दिल्ली सरकार से मांगी रिपोर्ट

बदलेगा मेट्रो फीडर बसों का रूट
इस बार मेट्रो फीडर बसों के रूट बदलने का फैसला किया गया है। अब यह अधिकतम 10 किलोमीटर के दायरे में चलेंगे। जो बसें पिछली बार छूट गई थी उन्हें फीडर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो को प्लान बनाने के लिए कहा है।

400 पूर्व सैनिकों की होगी भर्ती
पिछली बार चालान को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन ऑड-ईवन के दूसरे चरण में सुधार के बाद यह शामिल होगा। इस बार स्कीम लागू करवाने के लिए एसडीएम का इमरजेंसी में इस्तेमाल होगा। साथ ही 400 पूर्व सैनिक की भर्ती भी होगी। इस बार पांच हजार सिविल वॉलंटियर्स भी अपनी भूमिका में रहेंगे।