टॉफी देने के बहाने 4 की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म
न्यू अशोक नगर इलाके मे नाबालिग द्वारा चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके मे नाबालिग द्वारा चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दो दिन बाद घर लौटी मासूम, सच्चाई जान सन्न रह गए परिजन...पढ़ें खबर
जानकारी के मुताबिक, पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ न्यू अशोक नगर इलाके मे रहती है। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर उसके पास आया और उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर लेकर चला गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची रोते हुए अपने घर लौट आई। मां ने रोने की वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन आरोपी के घर गए तो नाबालिग ने इससे इन्कार कर दिया। फिर मामले मकी सूचना पुलिस को दी गई।
ईद में नए कपड़े दिलााने के बहाने जीजा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर उसका पता लगाने में जुटी है।
पति ने बनाया अप्राकृतिक यौन संंबंध, ससुर ने क्या किया...खबर में पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।