Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी सैलानियों पर भी चढ़ा होली का रंग, सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Fri, 02 Mar 2018 06:32 AM (IST)

    इजरायल के रहने वाले दामोद कहते हैं कि उन्हें रंगों का यह त्योहार बहुत ही अच्छा लगता है। हर कोई एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार करता है।

    Hero Image
    विदेशी सैलानियों पर भी चढ़ा होली का रंग, सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल

    नई दिल्ली [जेएनएन]। होली की खुमारी विदेशी सैलानियों के सिर चढ़कर बोल रही है। होली से पहले बाजारों में विदेशी सैलानी भी रंगों की खरीदारी करते नजर आए। होली के रंग में विदेशी सैलानी बृहस्पतिवार से ही रंगना शुरू हो गए। कुछ ऐसा ही नजारा पहाड़गंज इलाके में बने होटलों के बाहर देखने को मिला, जहां वे जमकर होली खेलते नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पसंद है रंगों का त्योहार 

    सैलानी एक-दूसरे के गाल पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे तो वहीं कुछ विदेशी सैलानी हिंदी में होली की हार्दिक बधाई देते हुए दिखे। कुछ ने तो होली खेलने को लेकर खासतौर पर सफेद रंग के कपड़े भी खरीद रखे हैं। इजरायल के रहने वाले दामोद कहते हैं कि उन्हें रंगों का यह त्योहार बहुत ही अच्छा लगता है। हर कोई एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार करता है।

    जिंदगी के भी कई रंग होते हैं

    लंदन से खासतौर पर भारत में होली मनाने के लिए आई एलिना कहती हैं कि उन्हें रंगों से खेलना बहुत पसंद है। जैसे होली पर लोग अलग-अलग रंगों में नजर आते हैं, वैसे ही जिंदगी के भी कई रंग होते हैं। सभी त्योहार को अच्छे से मानना चाहिए, लेकिन होली पर बच्चे गुब्बारे मारकर इस त्योहार का मजा फीका करने की कोशिश करते हैं।

    होली खेलने को लेकर उत्साह दिखता है

    दिल्ली होटल महासंघ के महामंत्री अरुण गुप्ता कहते हैं कि बड़ी संख्या में होली पर विदेशी सैलानी पहाड़गंज की ओर रुख करते हैं। उनके लिए भारतीय संस्कृति को जानने का यह अच्छा मौका होता है। दिल्ली के लोगों से भी ज्यादा उनमें होली खेलने को लेकर उत्साह दिखता है। दिल्ली होटल महासंघ के मंत्री सौरभ छाबड़ा कहते हैं कि सैलानियों की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रहता है। इसके लिए महासंघ की तरफ से सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किए जाते हैं, ताकि कोई उनके साथ बदसलूकी न कर सके। 

    यह भी पढ़ें: होली के दिन दिल्ली मेट्रो में करना है सफर तो पहले पढ़ लें टाइम टेबल, सूचना जारी

    यह भी पढ़ें: होली के मौके ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई