Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, किसके दम पर फूलता है पाकिस्‍तान, युद्ध में किसका पलड़ा होगा भारी

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 04 Oct 2016 07:43 PM (IST)

    उड़ी हमले और उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

    गुरुग्राम (जेएनएन)। उड़ी हमले और उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय फौज का सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में देश की जनता की यह जिज्ञासा लाजमी है कि आखिर युद्ध की स्थित में किस देश का पलड़ा भारी रहेगा। हमारे रक्षा विशेषज्ञों ने लगातार इस पर जोर दे रहे हैं कि युद्ध हुआ तो पाकिस्तान मुंह की खाएगा। आखिर उनके इस तर्क के पीछे क्या ठोस आधार व वजह है। आइए जानते हैंं दोनों देशों की क्या है सैन्य क्षमता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार जंग लड़ चुका है पाकिस्तान, जीत एक में भी नहीं मिली

    68 साल पहले भारत और पाकिस्तान को आजादी मिली। इन 68 सालों में दोनों मुल्क चार जंग लड़ चुके हैं। 1971 की लड़ाई में मिली हार के बाद से पाकिस्तान ने अपनी सैनिक ताकत बढ़ाने के लिए कितने ही हठकंडे अपनाए, लेकिन भारतीय सेना के सामने उसकी ताकत जस-की-तस रही।

    जानें, रणक्षेत्र में क्यों भारी है भारत का पलड़ा, मुंह की खाएगा पाकिस्तान

    आज दोनों मुल्क परमाणु हथियारों से लैस हैं। दोनों के सैन्य बल में भी ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन फिर भी पाक सेना भारतीय सेना के मुकाबले कमजोर नजर आती है। ऐसे में अगर पांचवें युद्ध का जोखिम उठाया गया तो सरहद के दोनों तरफ सिर्फ और सिर्फ बर्बादी बच जाएगी, लेकिन पाकिस्तान का अस्तित्व खत्म होने की संभावना बढ़ रही है।

    एयर वाइस मार्शल (रिटायर) एके सिंह ने बताया ने भारतीय एयर मिसाइल से 100 किलोमीटर दूरी तक आकाश में ही किसी भी एयर मिसाइल को मार गिराया जा सकता है यानी 100 किलोमीटर तक की दूरी तक आकाश में एयर मिसाइल को देखा जा सकता है, पाकिस्तान के पास इतनी क्षमता नहीं।

    परमाणु बम भारत में नहीं डाल पाएगा पाक

    एके सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान के पास अधिक से अधिक 60 से 70 किलोमीटर तक देखने की क्षमता है, पाकिस्तान परमाणु बम को भारत के भीतर आकर डाल नहीं सकता, उसे हवा में ही मार गिराया जा सकता है। यहां पर बता दें कि एके सिंह असिस्टेंट चीफ आफ एयर स्टाफ (वैपन्स) भी रह चुके हैं।

    वहीं, पूर्व केंद्रीय कृषि एवं जल संसाधन राज्यमंत्री सोमपाल शास्त्री का मानना है कि चीन की मजबूती व पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर हरकत से अपने देश की अहमियत दुनिया में बढ़ी है। देश के लिए आज जैसी अनुकूल परिस्थितियां दुनिया में कभी पैदा नहीं हुईं। इसमें वर्तमान केंद्र सरकार की भी अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मोर्चे पर अपनी अहमियत दिखाने का सफल प्रयास किया है। पूरी दुनिया को लगने लगा है कि भारत मजबूत रहेगा तो चीन भी शांत रहेगा। भारत कमजोर हुआ, फिर चीन को रोकना मुश्किल है।

    भारतीय सैन्य निकाय की संख्या 9 है तो पाकिस्तान के 8 सैन्य निकाय भारत की तरफ निशाना साधे हुए हैं। भारतीय सेना में 13 लाख सैनिक हैं जबकि पाकिस्तानी सेना में 6 लाख सैनिक हैं। भारत के पास 2295 टैंक हैं तो पाकिस्तान के पास नए पुराने मिलाकर 3620 टैंक हैं। भारत के पास 600 फाइटर प्लेन हैं तो पाकिस्तान के पास भी 400 लड़ाकू विमान हैं।

    इन सब बातों से सैन्य ताकतों का जितना लेना देना है उससे ज्यादा इस बात से लेना-देना है कि युद्ध के समय बेहतर रणनीति कौन बनाता है। दरअसल, सैन्य निकाय की तैनाती के साथ साथ अहम बात यह भी होती है कि हमला करने के लिए स्ट्राइक फॉरमेशन की क्षमता किसके पास है। जानकारों के मुताबिक इस मामले में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है। अपने आर्मर्ड डिविजन के इर्द-गिर्द भारत तीन स्ट्राइक फॉर्मेशन कर सकता है जबकि पाकिस्तान दो।

    यहां पर भारी पड़ेगा पाक

    जानकारों की मानें तो पाकिस्तान के पास 90 से 100 न्यूक्लियर वॉरहेड्स हैं, जो भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। वहीं मिसाइल शक्ति में भी पाकिस्तान ने भारत की बराबरी कर ली है। इंडियन नेवी पाकिस्तान के मुकाबले जरूर मजबूत है। 1971 की लड़ाई के बाद पाकिस्तान ने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की है।

    जानें, रणक्षेत्र में क्यों भारी है भारत का पलड़ा, मुंह की खाएगा पाकिस्तान

    अग्नि 5 भारत की सबसे आधुनिक और घातक मिसाइल

    देश के पास सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी, आकाश और नाग जैसी आधुनिक मिसाइलें हैं, वहीं पाकिस्तान के पास गौरी, शाहीन, गजनवी, हत्फ और बाबर जैसी मिसाइलें हैं। अग्नि 5 भारत की सबसे आधुनिक और घातक मिसाइल है। इस इंटर कॉन्टिनेटल बैलेस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किमी है, जबकि बाबर की मारक क्षमता केवल 1000 किमी है। भारत के पास 1600 टैंक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 1000 टैंक हैं।

    भारतीय वायुसेना लाजवाब

    वायुसेना की बात की जाए तो भारत इसमें पाकिस्तान से कहीं आगे है। भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। चीन से भी बेहतर मानी जाने वाली भारतीय वायुसेना के पास 1 लाख 27 हजार जवान हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 65 हजार वायुसैनिक हैं।

    मिसाइल के मामले में भी मात खाएगा पाक

    विमानों की बात की जाए तो भारत के पास 1380 विमानों का बेड़ा है जिसमें सुखोई एम 30, मिग-29, मिग-27, मिग-21, मिराज और जगुआर जैसे आधुनिक विमान हैं। पाकिस्तान के पास चीनी एफ-7, अमेरिकी F-16 और मिराज शामिल हैं, लेकिन उसके पायलटों का तकनीकी ज्ञान कमजोर है जबकि भारतीय पायलटों का लोहा पूरा विश्व मानता है। भारत के पास एक एयरक्राफ्ट करियर भी है जबकि पाकिस्तान के पास नहीं है।

    यहां भी भारत का नहीं है कोई जवाब

    भारत के पास करीब 58350 जल सैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास इनकी संख्या मात्र 25 हजार है। भारत के पास 27 पनडुब्बी जबकि पाकिस्तान के पास 10 पनडुब्बी हैं।

    भारत के पास 27 युद्धपोत है जबकि पाकिस्तान के पास कोई युद्धपोत नहीं है। भारत के पास 150 युद्धपोत जबकि पाकिस्तान के पास 75 युद्धपोत हैं। परमाणु हथियारों की अगर बात की जाए, तो भारत के पास 50 से 90 परमाणु हथियार है जबकि पाकिस्तान के पास करीब 50 परमाणु हथियार हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner