विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिसाहड़ा कांडः जिगरी दोस्‍त के बेटे पर ही लगा इकलाख के कत्‍ल का आरोप

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 06 Oct 2015 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 09:55 AM (IST)

इकलाख के भाई जान मोहम्मद और भाजपा नेता संजय राणा के बीच बचपन की दोस्ती थी। संजय का बेटा विशाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा [ललित विजय]। इकलाख के भाई जान मोहम्मद और भाजपा नेता संजय राणा के बीच बचपन की दोस्ती थी। संजय का बेटा विशाल इकलाख की हत्या में आरोपी है। संजय की शादी में जान मोहम्मद और इकलाख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इकलाख की बेटी की शादी में संजय ने पूरा साथ दिया था।

संजय राणा कहना है कि पाकिस्तान से आने के बाद इकलाख मस्जिद पर सभाएं करने लगा था। इससे उसके पास समय कम होता था। इस कारण मेलजोल कम हो गया था।

पाकिस्तान से लौटने के बाद ग्रामीणों ने किया शक

बिसाहड़ा में इकलाख की हत्या की वजह उसका पाकिस्तान जाकर वापस आना था। एक साल पहले इकलाख पाकिस्तान गया था और ढाई महीने रहकर वापस आया था। वहां से आने के बाद इकलाख ने कार खरीद ली थी। इससे गांव के लोग उसे शक भरी नजरों से देखने लगे थे।

'मैं हिंदू तुम मुसलमान तो निकालो 10 हजार रुपये'

मौसी से मिलने गया था

इकलाख का परिवार भी भारत-पाक बंटवारे का शिकार हुआ था। इकलाख की मौसी अखतरी पाकिस्तान में रहती हैं। उनसे मिलने के लिए इकलाख करीब सवा साल पहले पाकिस्तान गया था।

मुश्किल में BJP, बिसाहड़ा कांड में 10 में से 7 आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार

यही कारण था कि 28 सितंबर की रात जब विशाल और शिवम ने मंदिर से इकलाख पर गोहत्या का आरोप लगाया तो उसे गांव के अन्य लोगों ने सही मान लिया। वह इकलाख के घर पहुंचे और उसकी हत्या कर दी गई।

मदद के लिए इकलाख ने हिंदू दोस्त को किया था आखिरी फोन

ढाई महीने पाक में रहकर आया था

इकलाख की बहन हाजरा का कहना है कि पाकिस्तान में रहने वाली मौसी अखतरी के पास परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं गया है। इकलाख ही ढाई माह रहकर आया था। हालांकि, इसके पीछे सिर्फ मौसी से मिलने का मकसद था।

प्रशासन को नहीं इकलाख के पाक जाने की जानकारी

उधर, एडीएम राजेश यादव का कहना है कि प्रशासन को इकलाख के पाकिस्तान जाने की जानकारी नहीं है। अभी तक यह मामला किसी के संज्ञान में नहीं आया। अब इसकी जांच होगी कि इकलाख क्यों और कैसे पाकिस्तान गया था।