विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर्स को मॉडल्स भेजता था विंदू, एक रात का देता था एक लाख!

By Edited By:
Published: Tue, 28 May 2013 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2013 04:56 PM (IST)

आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार विंदू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ था। एक टीवी चैनल के अनुसार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को जूहु स्थित नोवेटल होटल के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है।

पढ़ें : लड़कियों के लिए पागल था श्रीसंत

यह वही होटल है, जहां बुकी पवन जयपुर ठहरा हुआ था। सूत्रों के अनुसार विंदू दारा सिंह क्रिकेटर्स और अंपायर को अपने वस में करने के लिए मॉडल्स की सप्लाई करता था। इसके लिए वह मॉडल्स को एक रात के लिए एक लाख रुपये भी देता था। होटल से बरामद सीसीटीवी फुटेज में ऐसी ही दो मॉडल्स सामने आई, जिससे मुंबई पुलिस ने पूछाताछ की है।

पढ़ें : लड़कियों को दोबारा कॉल कर बुलाते थे क्रिकेटर्स

गौरतलब है कि इससे पहले भी यह खुलासा हुआ था कि विंदू स्पॉट फिक्सिंग में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत को लड़कियां सप्लाई करता था। विंदू दारा सिंह पर आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग में बिचौलिये की भूमिका निभाने का आरोप लगा है। विंदू बुकी तक क्रिकेटर्स की जानकारी पहुंचाता था। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के भी पैसे लगाता था। मयप्पन हवाला के जरिए विंदू तक पैसे भेजता था।

देखें : कैसे श्रीसंत और लड़की के बीच तय हुआ सौदा

पढ़ें : अभिनेत्री की तलाश में थे विंदू, लगाया था पैसे

वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस को एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें श्रीसंत लड़की से साफतौर पर सौदेबाजी करते हुए देखे गए हैं। इस दौरान उनका बुकी दोस्त जीजू जनार्दन भी मौजूद है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।