विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक मुलाकात से जी नहीं भरता था, लड़कियों को दोबारा बुलाते थे

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2013 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2013 10:09 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में एक बार फिर श्रीसंत, जीजू और चंद्रेश पटेल उर्फ जूपिटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में एक बार फिर श्रीसंत, जीजू और चंद्रेश पटेल उर्फ जूपिटर से आमने-सामने की पूछताछ की गई। पूछताछ में स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं, जिसका पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है। ऐसे कई होटलों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है, जहां खिलाड़ी एवं सट्टेबाजों की बैठक या पार्टियां हुई थीं। चंडीगढ़ के एक होटल की फुटेज में अजीत चंदीला और सट्टेबाज दोनों अलग-अलग अंदर जाते नजर आ रहे हैं। गुड़गांव के कंट्री क्लब से इस संबंध में अहम जानकारियां सामने आई हैं।

पढ़ें : श्रीसंत के कमरे में अकेले जाती थी मराठी अभिनेत्री

स्पेशल सेल सूत्रों ने बताया कि बुधवार को एक बार फिर तीनों आइपीएल खिलाड़ी और सट्टा माफिया को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। पुलिस का फोकस खिलाड़ियों द्वारा सट्टा माफिया से लिए गए रुपयों का हिसाब लेना तथा उनके संपर्क में रहने वाले अन्य खिलाड़ी या लोगों का पता लगाने पर है। पुलिस को कई शहरों के पांच सितारा होटलों से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। अभी कई ऐसे होटल हैं जिनके सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं मिल पाए हैं। फुटेज में उन लोगों के साथ कुछ लड़कियां भी दिख रही हैं।

पढ़ें : फिक्सिंग में नाम उछलते ही साक्षी का क्या है कहना

पढ़ें : फंस गए श्रीनिवासन के दामाद भी

पूछताछ में श्रीसंत व जीजू से जब लड़कियों के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो दोनों बगलें झांकने लगे। सट्टेबाजों से जब उनका आमना-सामना हुआ तो हां या न में जवाब देने के लिए उन्होंने काफी समय लिया। सूत्रों के अनुसार सटोरिये जिस लड़की को खिलाड़ियों से मिलने के लिए भेजते थे, खिलाड़ी उस लड़की का नंबर सेव कर लेते थे। खिलाड़ी कई बार लड़कियों को दोबारा फोन कर उनसे मिले भी थे। गौरतलब है कि खिलाड़ियों और सटोरियों से हो रही जांच को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।