विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीसंत के कमरे में अकेली जाती थी मराठी अभिनेत्री

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 12:39 PM (IST)

(शिवा देवनाथ), मुंबई। स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार एस. श्रीसंत के मराठी अभिनेत्री के रिश्तों की गुत्थी उलझती जा रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

(शिवा देवनाथ), मुंबई। स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार एस. श्रीसंत के मराठी अभिनेत्री के रिश्तों की गुत्थी उलझती जा रही है। जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि अभिनेत्री सटोरियों और श्रीसंत के बीच एजेंट बनकर पैसा इधर से उधर करती थी।

आईपीएल कमिश्नर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू : सट्टा सिर्फ आईपीएल पर नहीं लगता

अभिनेत्री श्रीसंत के कितना करीब थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब तेज गेंदबाज मुंबई में नहीं होता था तो वह खुद उसके लिए सटोरियों से पैसा इकट्ठा करती थी। संभवत: श्रीसंत तक फिक्सिंग की रकम पहुंचाने के लिए अभिनेत्री अकेली कई बार उसके होटल के कमरे में भी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, अभी अभिनेत्री के खिलाफ पक्के सुबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस अभिनेत्री के बारे में छानबीन कर रही है। वहीं दो मॉडलों को साथ लेकर श्रीसंत के होटल में गए कास्टिंग डायरेक्टर ने पूछताछ में बताया है कि वह एस 36 इंटरप्राइजेज कंपनी के प्रमोशन के सिलसिले में इन लड़कियों को क्रिकेट खिलाड़ी से मिलाने ले गए थे।

पढ़ें : जब 'दोस्त' मनीष को सामने देख हक्का-बक्का रह गए चंडीला

पढ़ें : अभिनेत्री की तलाश में थे श्रीसंत, लगाए थे पैसे

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अफसर के मुताबिक, डायरेक्टर का कहना है कि वह नहीं चाहता था कि मॉडलों और श्रीसंत के बीच सीधी डील हो और उसका हिस्सा मारा जाए। इन उलझी कड़ियों को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस सभी ओर हाथ-पैर मार रही है।

स्पॉट फिक्सिंग के तमाम खुलासे और आईपीएल की खबरों के लिए क्लिक करें

दिल्ली पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच से मांगा सहयोग

मैच फिक्सिंग के मामले में तालमेल की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु रॉय से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दिल्ली पुलिस ने श्रीसंत से जुड़े मामले में जानकारी साझा करने का आग्रह किया।

पढ़ें : रात 1.30 बजे तीन लड़कियों के साथ कार में थे श्रीसंत

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स स्थित सोफिटेल होटल में श्रीसंत के कमरे में छापा मारकर वहां से लैपटॉप और आईपैड बरामद किया था। श्रीसंत के लैपटॉप से कई मॉडलों की तस्वीरें भी मिली हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।