विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इस तरह श्रीसंत और लड़की के बीच तय हुआ सौदा!

By Edited By:
Published: Mon, 27 May 2013 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2013 10:03 AM (IST)

आइपीएल मैच खेलने नौ मई को मोहाली आए राजस्थान रॉयल्स के श्रीसंत व अंकित चह्वाण एक फाइव स्टार होटल के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। आईपीएल मैच खेलने नौ मई को मोहाली आए राजस्थान रॉयल्स के श्रीसंत व अंकित चह्वाण एक फाइव स्टार होटल के सीसीटीवी कैमरे में एक सट्टेबाज व दो लड़कियों संग नजर आए हैं। रविवार को टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में ये दोनों खिलाड़ी पूरी रात अपने कमरे से बाहर होटल के कॉरीडोर में आते-जाते दिखाई दिए हैं। मैच खत्म होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे होटल पहुंचे श्रीसंत और चह्वाण सट्टेबाज जीजू जनार्दन से कॉरीडोर में गिफ्ट के पैकेट लेते हुए दिखे हैं।

पढ़ें : जब एक बच्चे ने श्रीसंत से पूछा, यार स्पॉट फिक्सिंग क्यों की?

उनके साथ काली ड्रेस में एक लड़की भी मौजूद थी। थोड़ी देर बाद ये लोग होटल से बाहर चले गए। देर रात होटल आए श्रीसंत सफेद रंग की टॉप और काली जींस पहने एक लड़की के साथ अपने कमरे में जाते दिखे। चह्वाण भी उनके पीछे चल रहा था। करीब पौने दो घंटे बाद श्रीसंत अकेले अपने कमरे से बाहर निकल आए। फुटेज के अनुसार जब श्रीसंत, बुकी और लड़कियों के बीच सौदा तय हो रहा था, तो उस दौरान उनके बीच से एक पुलिसकर्मी भी निकला था, लेकिन उसने उसपर ध्यान नहीं दिया।

पढ़ें : लड़कियों के लिए पागल था श्रीसंत

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस इस होटल के पास स्थित दूसरे होटल के फुटेज भी खंगाल रही है, जहां पर टीम के अन्य खिलाड़ी ठहरे हुए थे। इस होटल में दो आरोपी सट्टेबाजों ने नौ व दस मई को कमरे बुक करा रखे थे। मुंबई में भी श्रीसंत ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ न रहकर दूसरे होटल में कमरा बुक कराया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।