विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों के लिए पागल था श्रीसंत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 09:15 AM (IST)

नई दिल्ली। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार एस. श्रीसंत की जिंदगी अय्याशियों से भरी हुई थी। आपको जानकर यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार एस. श्रीसंत की जिंदगी अय्याशियों से भरी हुई थी। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि श्रीसंत की कोई एक गर्लफ्रेंड ही नहीं थी। जयपुर में ही उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड भी थी। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि श्रीसंत ने जयपुर में ही साक्षी के अलावा एक और गर्लफ्रेंड बना रखी थी।

पढ़ें : विंदू के गहरे राज, श्रीसंत को करता था लड़कियां सप्लाई

यही नहीं, श्रीसंत ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को भी पांच मई को जयपुर में पुणे वारियर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच से पहले एक ब्लैकबेरी 'बोल्ड' फोन खरीदा था। स्पेशल सेल ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए सट्टा माफिया से मिली रकम से खरीदा गया यह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जांच में श्रीसंत के लड़कियों के पीछे भागने जैसी आदतों का भी पता चला है।

पढ़ें : लड़कियों को कॉल कर दोबारा बुलाते थे क्रिकेटर्स

उसके मोबाइल फोन में दर्जनों लड़कियों के नाम व नंबर मिले। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर लड़कियां अलग-अलग शहरों की रहने वाली हैं। कई चीयरलीडर्स के भी नंबर श्रीसंत के फोन में पाए गए हैं। कई मॉडल व एस्कॉर्ट गर्ल भी श्रीसंत के संपर्क में थीं। इस मामले में पुलिस एक पांच सितारा होटल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भूपेंद्र नागर की भी तलाश कर रही है। फिलहाल वह पुलिस की पहुंच से दूर है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर