विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंदू के गहरे राज, श्रीसंत को लड़कियां सप्लाई करता था!

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2013 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2013 10:48 AM (IST)

मुंबई/नई दिल्ली। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। इसके अनुसार बॉलीवुड अभिनेता विंदू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई/नई दिल्ली। आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। इसके अनुसार बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह पर मुख्य आरोपी एस. श्रीसंत को लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दो लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो उनसे पूछताछ के आधार पर यह पता लगा है कि विंदू श्रीसंत को लड़कियां भी सप्लाई करता था।

पढ़ें : लड़कियों को कॉल कर दोबारा बुलाते थे क्रिकेटर्स

गौरतलब है कि बुधवार को ही यह बात सामने आई थी कि विंदू दारा सिंह और श्रीसंत एक-दूसरे को नहीं जानते। इन दोनों के बीच कभी बात-चीत नहीं हुई, लेकिन हिरासत में ली गई लड़कियों की गवाही के आधार पर यह बात झूठी लग रही है। पुलिस को यह शक है कि विंदू श्रीसंत को लड़कियां भेजता था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें : साक्षी पर उठा सवाल तो क्या प्रतिक्रिया रही उनकी

इसके अलावा क्रिकेट को कलंकित करने वाले इस काले धंधे में दो और आईपीएल टीमों के खिलाड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने यह कहा है कि पुलिस को दो और टीमों के खिलाड़ियों पर शक है। फिलहाल वे अभी सबूत की तलाश कर रहे हैं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कई और नाम सामने आ सकते हैं।

आईपीएल की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

वहीं, दूसरी तरफ स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार 5 सट्टेबाजों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इन सबसे गहन पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।