विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये सपना पूरा होते ही सचिन ने आईपीएल को कहा अलविदा

By Edited By:
Published: Mon, 27 May 2013 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2013 07:45 AM (IST)

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग के छठे सत्र पर मुंबई इंडियंस के कब्जा जमाते ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल जीतने का अपना सपना पूरा हो जाने के बाद इस ट्वेंटी 20 टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया। सचिन ने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के रविवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल-6 के फाइनल में 23 रन से हराने और पहली बार यह खिताब जीतने के बाद एलान किया कि वह आईपीएल को अब अलविदा कह रहे है।

मास्टर ब्लास्टर ने मैच के बाद कहा कि विश्व कप जीतने के लिए मुझे 20 साल इंतजार करना पड़ा था और आईपीएल जीतने का सपना पूरा होने के लिए छह साल का इंतजार करना पड़ा। मेरा यह सपना पूरा हो गया है और मुझे खुशी है कि मैं पूरी सतुंष्टि के साथ आईपीएल को अलविदा कह रहा हूं।

पिछले साल वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन तेंदुलकर अब टी-20 क्रिकेट भी नहीं खेलेंगे। इस मौके पर कोलकाता के ईडेन गार्डस पर उनकी पत्‍‌नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर