विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुश्किल में फंस सकती हैं धौनी की पत्‍‌नी, पुलिस करेगी पूछताछ!

By Edited By:
Published: Wed, 22 May 2013 09:20 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2013 01:19 PM (IST)

आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में कानून के लंबे हाथ चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आईपीएल6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में कानून के लंबे हाथ चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्‍‌नी साक्षी के पास भी पहुंच सकते हैं। पुलिस इस मामले में उनसे भी पूछताछ कर सकती है। फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह कदम उठा सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल के कई मुकाबलों में विंदू और साक्षी एकसाथ मैच का लुत्फ उठाते देखे गए हैं।

श्रीसंत का एक और टेप आया सामने, जानिए क्या कहा उसमें

पढ़ें : विंदू ने कहा, हां, मैं फिक्सर हूं

विंदू पर सटोरियों तक खिलाड़ियों की जानकारी पहुंचाने का आरोप लगा है। ऐसे में साक्षी और महेंद्र सिंह धौनी भी परेशान हो सकते हैं। हाल में ही चेन्नई में विंदू और साक्षी ने चेन्नई सुपरकिंग्स का एक पूरा मैच साथ बैठकर देखा था। सूत्रों की मानें तो पुलिस को शक है कि कहीं साक्षी से दारा सिंह कोई जानकारी लेने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।

पढ़ें : श्रीसंत के कमरे में अकेली जाती थी मराठी अभिनेत्री

पढ़ें : श्रीसंत की अय्याशी, गर्लफ्रेंड को दिया 60 हजार का मोबाइल

मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि विंदू को क्रिकेटर्स के काफी करीबी रिश्तेदार से कई बार मैच के दौरान बातें करते हुए देखा गया है। वे यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें वे भी शामिल हैं, लेकिन शक की बुनियाद पर उनसे पूछताछ की जा सकती है। ऐसे में उन्होंने साफ-साफ साक्षी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा इसी ओर दिख रहा है।

पढ़ें : 2010 में भी फिक्स थे कई मुकाबले, कप्तान पर शक

स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, अंकित चव्हाण, अजीत चंडीला और अभिनेता विंदू की गिरफ्तारी के बाद और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। पुलिस इससे इंकार भी नहीं कर रही है, लेकिन वे कुछ सबूतों की तलाश में है। इसमें बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता और निर्माता का नाम भी शामिल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर