विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीसंत का एक और टेप आया सामने, जानिए क्या कहा उसमें

By Edited By:
Published: Wed, 22 May 2013 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2013 02:10 PM (IST)

'मैंने तो अंतिम गेंद नो बॉल डाली थी, लेकिन अंपायर ने ही उसपर ध्यान नहीं दिया और नो बॉल करार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'मैंने तो अंतिम गेंद नो बॉल डाली थी, लेकिन अंपायर ने ही उसपर ध्यान नहीं दिया और नो बॉल करार नहीं दिया। इसमें मेरी क्या गलती है भाई। मैंने तो अपना काम ठीक तरह से किया, लेकिन अंपायर ने ध्यान नहीं दिया तो मैं क्या करूं।' यह कथन है कि आईपीएल 6 स्पॉट फिक्सिंग मामले के मुख्य आरोपी एस श्रीसंत की जो उन्होंने 9 मई के मुकाबले के बाद बुकी से बातचीत के दौरान कहीं थीं।

पढ़ें : श्रीसंत कैसे करते थे अय्याशी

गौरतलब है कि उस मैच में श्रीसंत को अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 14 रन देने थे, लेकिन वे 13 रन ही दे पाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके बाद बुकी और श्रीसंत के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। उसके बाद ही श्रीसंत ने ये सारी बातें बुकी से कहीं। इस बात की रिकॉर्डिग पुलिस के पास मौजूद हैं। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के काले खेल का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जैसे-जैसे ये जांच आगे बढ़ेगी, कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

पढ़ें : विंदू से हंसकर बात करते हुए फंस गई धौनी की पत्‍‌नी

पढ़ें : बीसीसीआई अध्यक्ष का दामाद फंस गया लफड़े में

वहीं, मंगलवार को पुलिस जांच के लिए श्रीसंत को जयपुर लेकर गई थी। उसके बाद एस श्रीसंत ने कहा कि वह निर्दोष हैं और वह कभी किसी तरह की स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं रहे हैं। श्रीसंत के वकील रेबेका जॉन ने मीडिया को एक ईमेल जारी कर श्रीसंत का बयान जारी किया। इस ईमेल के जरिए श्रीसंत ने कहा है कि उन्होंने हमेशा ही खेल भावना के अनुसार क्रिकेट खेला है। श्रीसंत ने कहा कि मैं किसी भी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं हूं। एक क्रिकेटर होने के नाते मैंने यह सीखा है कि प्रशंसा के साथ-साथ आपको मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है। श्रीसंत का कहना है कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि वह निर्दोष साबित होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।