विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पॉट फिक्सिंग: 2010 में भी आईपीएल के कई मुकाबले फिक्स थे

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 12:19 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2013 08:51 AM (IST)

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आयकर विभाग की एक ताजा रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार 2010 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आयकर विभाग की एक ताजा रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार 2010 में भी आईपीएल के कई मुकाबले फिक्स थे। उनके पास कई खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत मौजूद हैं। यही नहीं, कुछ टीम के मालिकों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी थी। रिपोर्ट में तो सीधे-सीधे टीम के एक कप्तान को भी इस घिनौने काम में संलिप्त बताया गया है।

पढ़ें : स्पॉट फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ियों पर कुंबले की राय की उड़ीं धज्जियां

इस पूरे मामले की जांच जारी है। आईपीएल के छठे सत्र में स्पॉट फिक्सिंग मामले के खुलासे के बाद नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक होटल के सीसीटीव फुटेज में श्रीसंत 17 लोगों के साथ देखे हैं। ये 17 लोग कौन हैं, इसकी छानबीन जारी है। वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस श्रीसंत को छानबीन के लिए जयपुर स्थित अतुल झला के घर ले गई थी। इसके अलावा होटल मैरिएट भ्ीा लेकर गई थी।

पढ़ें : दोस्त को सामने देखते ही चंडीला की हालत हो गई खराब

स्पॉट फिक्सिंग के और सनसनीखेज खुलासे और आईपीएल की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में शामिल तीनों खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया है। टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे मामले पर हैरानी जताई थी, लेकिन अब आयकर विभाग की ताजा रिपोर्ट जिसमें यह बात भी लिखी हुई है कि 2010 के दौरान मैच फिक्सिंग की बात की जानकारी टीम के कुछ मालिकों को भी थी, ने यह साबित कर दिया है कि इस प्रीमियर लीग में कौन सच्चा है और कौन झूठा, यह पता लगाना बहुत मुश्किल काम है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।