विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची को अपने पहले ही टी20 में इस वजह से होना पड़ा शर्मिदा!

By Edited By:
Published: Mon, 23 Sep 2013 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2013 07:23 PM (IST)

झारखंड की राजधानी रांची को जब इस साल की शुरुआत में अपना खुद का नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मिला तो पूरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रांची। झारखंड की राजधानी रांची को जब इस साल की शुरुआत में अपना खुद का नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मिला तो पूरे प्रदेश में जश्न था, मानो दुनिया जीत ली हो। इस स्टेडियम पर हुए पहले वनडे मैच में भी दर्शक खचाखच भरे थे और जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अधिकारी हाल में यहां आए तो उन्होंने भी इस स्टेडियम की जमकर तारीफ की, लेकिन रविवार रात यहां वह हुआ जिसने इस शहर के हर क्रिकेट फैन को शर्मिदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई भी हुए थे रांची के स्टेडियम के कायल

शहर में पहली बार चैंपियंस लीग का मुकाबला खेला जा रहा था, लोगों का उत्साह चरम पर था, लेकिन आयोजकों के ढीलेपन ने मजा किरकिरा किया। रविवार को दोनों ही मैच में बत्ती गुल होने की वजह से बाधा पहुंची। पहले त्रिनिदाद और ब्रिस्बेन हीट के बीच मैच के दौरान नॉर्थ पवेलियन के विंग सी के एक लाइट टॉवर के खराब होने के कारण 20 मिनट तक मैच बाधित रहा। इसके बाद सुपर किंग्सऔर टाइटंस के बीच हुए मैच में भी एक टॉवर की बत्ती गुल हो गई। जिस कारण लगभग 18 मिनट तक खेल बाधित रहा। स्टेडियम के सभी छह टॉवर विशेष जनरेटर से जुड़े हैं इसके बावजूद मैच के दौरान बत्ती गुल हो जाने से आयोजक परेशान हुए। इस मामले में जेएससीए के किसी भी पदाधिकारी ने मुंह नहींखोला, लेकिन बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के दौरान दोनों मैचों में बत्ती जाने से खेल बाधित हुआ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर