विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई भी धौनी के घरेलू स्टेडियम के कायल हुए

By Edited By:
Published: Tue, 27 Aug 2013 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2013 12:21 PM (IST)

जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के निरीक्षण दल का दिल जीत लिया। यहां दौरे पर पहुंचे भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रांची। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के निरीक्षण दल का दिल जीत लिया। यहां दौरे पर पहुंचे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) और सीए की टीम के सदस्यों ने स्टेडियम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'स्टेडियम हर तरह से विश्व स्तरीय है। भरपूर सुविधाएं हैं। बात चाहे ग्राउंड की हो या फिर खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम की। स्टेडियम हर कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरता है।'

पढ़ें: रांची का स्टेडियम सपने के सच होने जैसा

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने आगामी भारत दौरे पर 23 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। सीए के सदस्य एडम फेजर ने कहा, 'हमने सोचा भी नहीं था कि भारत के एक छोटे से शहर में ऐसा स्टेडियम भी हो सकता है। यह दुनिया के सबसे अच्छे स्टेडियम में से एक है। मैच का मजा दोगुना हो जाएगा।' जाहिर है कि इससे पहले इंग्लैंड टीम अपने भारत दौरे पर इसी स्टेडियम पर भारत के खिलाफ वनडे मैच खेलने उतरी थी जिसमें दर्शक भारी संख्या में पहुंचे थे। वह इस मैदान का पहला मुकाबला था। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के राष्ट्रीय क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर पहुंचने के बाद ही इस शहर पर बीसीसीआइ का ध्यान गया और देखते-देखते एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर