यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एंडरसन और डेवसिच के शतक से न्यूजीलैंड 'ए' संभला
मध्यक्रम के बल्लेबाज कॉरी एंडरसन (100) और एंटन डेवसिच (115) के जुझारू शतकों की मदद से न्यूजीलैंड 'ए' ने भारत ...और पढ़ें

हैदराबाद। मध्यक्रम के बल्लेबाज कॉरी एंडरसन (100) और एंटन डेवसिच (115) के जुझारू शतकों की मदद से न्यूजीलैंड 'ए' ने भारत 'ए' के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन आठ विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए।
पढ़ें: क्या सचिन पर संन्यास के लिए डाला जा रहा दबाव?
कीवी टीम एक समय 43 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर संकट में थी, ऐसे में बायें हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 165 रन की अहम साझेदारी निभाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एंडरसन ने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए, जबकि डेवसिच ने 15 चौके जड़े। भारत की तरफ से मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने 26 रन देकर और ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना ने 69 रन देकर दो-दो विकेट झटके। बायें हाथ के तेज गेंदबाज श्रीकांत वाघ, यूपी के मध्यम गति के गेंदबाज इम्तियाज अहमद और बायें हाथ के स्पिनर राकेश ध्रुव को एक-एक विकेट मिला।
कुलकर्णी ने अनुभवी नील ब्रूम को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजकर भारत 'ए' को जोरदार शुरुआत दिलाई। कार्ल काचोपा (03) कुलकर्णी के दूसरे शिकार बने। इसके बाद इम्तियाज ने पिछले मैच को हीरो ल्यूक रोंची को शून्य पर पवेलियन भेज दिया, जिससे टीम का स्कोर 17/3 हो गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर