विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या सचिन पर संन्यास लेने के लिए डाला जा रहा दबाव?

By Edited By:
Published: Mon, 02 Sep 2013 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2013 07:13 PM (IST)

मास्टर ब्लास्टर ने एकदिवसीय और टी-20 से जिस तरह से संन्यास लिया था। उससे उनके प्रशंसक हतप्रभ रह गए थे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय और टी-20 से जिस तरह से संन्यास लिया था, उससे उनके प्रशंसक हैरान रह गए थे। उन्होंने सिर्फ टेस्ट मैच खेलते रहने का फैसला किया, लेकिन सचिन तेंदुलकर के संन्यास को लेकर बीसीसीआइ का हालिया रवैया सवाल खड़े कर रहे हैं।

रविवार को हुई बीसीसीआइ की वर्किग कमेटी की बैठक में सचिन तेंदुलकर को अपना 200वां टेस्ट मैच घरेलू मैदान पर खेलने का फैसला आने के बाद उनके संन्यास की अटकलों को बल मिला। हालांकि इस संबंध में न तो किसी बीसीसीआइ की ओर से और न ही सचिन की तरफ से पुष्टि की गई।

अकसर देखा गया है कि संन्यास लेने के लिए ख्रिलाड़ी या बोर्ड की ओर से इसकी घोषणा की जाती है लेकिन न तो बीसीसीआइ और न ही सचिन तेंदुलकर की ओर इस संबंध में किसी तरह का बयान आया। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि कहीं बीसीसीआइ सचिन पर संन्यास लेने का दबाव तो नहीं डाल रही है? सचिन के 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास लेने की खबरें आने के बाद तो उनके नजदीकी मित्रों ने भी इसको लेकर सवाल उठाए थे। एक सवाल और उठ खड़ा हुआ है कि कहीं वनडे क्रिकेट व टी-20 क्रिकेट से संन्यास के लिए बीसीसीआइ ने सचिन पर दबाव तो नहीं डाला था और बाद में उन्होंने बगैर किसी पूर्व सूचना के संन्यास की घोषणा कर दी थी।

सचिन के नजदीकी मित्रों के अनुसार तो वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने के लिए उत्सुक हैं और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती के तौर पर ले रहे हैं, लेकिन हालिया घटनाक्रम सचिन के संन्यास को लेकर कुछ और ही इशारा कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर