विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलशान, जयवर्धने ने अंपायर को किया तंग, लग गई क्लास

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2013 01:04 PM (IST)

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने को न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्डिफ में चैंपियंस ट्रॉफी मैच में अत्यधिक अपील के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बर्मिघम। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने को न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्डिफ में चैंपियंस ट्रॉफी मैच में अत्यधिक अपील के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के बयान के अनुसार दिलशान और जयवर्धने को आइसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों में अत्यधिक अपील के संदर्भ में है।

पढ़ें : अगर उस गेंद पर उठ जाती उंगली तो श्रीलंका मनाता जश्न

पढि़ए : मैदान पर आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए

मैदानी अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड और रोड टकर के साथ-साथ तीसरे अंपायर इयान गूल्ड और चौथे अंपायर स्टीव डेविस ने भी दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ शिकायत की थी। दिलशान और जयवर्धने को आइसीसी आचार संहिता के लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया। मामले पर फैसला मैच रैफरी एंडी पायक्रोफ्ट ने लिया और पूरी सुनवाई की जरूरत ही नहीं पड़ी।

जानिए, न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच के पांच रोमांचक पल

पायक्रोफ्ट ने कहा कि यह अंपायर के फैसले के प्रति अनादर है। खिलाड़ी इतनी ज्यादा अपील नहीं कर सकता, इससे अंपायर पर अत्यधिक दबाव बन सकता है। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अपने किए के लिए माफी मांगी है। लेवल एक के अपराध के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना है। गौरतलब है कि रविवार को खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर