यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मैदान पर घटी ऐसी घटना, जिसे देख दर्शक लगाने लगे ठहाके
बर्मिघम। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सोमवार को खेले गए आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले के दौरान एक ...और पढ़ें

बर्मिघम। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सोमवार को खेले गए आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने स्टेडियम में बैठे तमाम दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। घटना इतनी मजेदार थी कि उसपर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा था। इसका कारण पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद इरफान थे, जो टशन देने के चक्कर में फिसल गए और गिर गए।
पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें
यह पूरा मामला मैच के 29वें ओवर की चौथी गेंद का है। वह ओवर मोहम्मद इरफान डाल रहे थे। उस ओवर की दूसरी गेंद पर ही उन्होंने डुप्लेसिस को आउट किया था। उसके बाद एबी डिविलियर्स क्रीज पर उतरे। पहली गेंद पर तो उन्होंने कोई रन नहीं लिया, लेकिन दूसरी गेंद पर जब उन्होंने मिडविकेट की तरफ खेला तो मोहम्मद इरफान ने खुद ही उस गेंद को रोकने का मन बनाया और दौड़ पड़े। बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों की तरह उन्होंने भी स्टाइल के साथ उस गेंद को जमीन पर घसीटते हुए रोकना चाहा, लेकिन तभी वे फिसल गए और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गेंद उनके पैर से टकराकर और दूर निकल गई।
लाइव कमेंटरी के साथ फुल स्कोरबोर्ड देखने के लिए क्लिक करें
जहां आसानी से रन रोके जा सकते थे, वहां डिविलियर्स को आसानी से एक रन मिल गया। इस घटना के बाद तमाम लोग ठहाके लगाने लगे। यही नहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी अपने चेहरों पर हंसी नहीं छुपा सके।
आइए, जानते हैं इस मैच के कुछ और रोमांचक पल :
एबी डिविलियर्स के जूतों ने दिया धोखा
मैच के 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जुनैद खान के ओवर में जेपी डुमिनी ने मिडऑन पर शॉट खेला। दूसरी छोर पर खड़े एबी डिविलियर्स रन लेने के लिए दौड़ पड़े, तभी डुमिनी ने उन्हें रन लेने से मना किया। डिविलियर्स तुरंत वापस होने के लिए मुड़े, तभी वे फिसल गए और गिर पड़े। उनके जूतों में लगे स्पाइक्स ने नियंत्रण नहीं बनने दिया और वे आसानी से रन आउट हो गए।
हाशिम अमला का कैच छूटा
पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद इरफान की गेंद पर हाशिम अमला ने बैकवर्ड प्वाइंट में एक कट लगाया, जहां पहले से ही उमर अमीन खड़े थे। गेंद सीधे उनके हाथों में गई, लेकिन वे उसे लपकने में नाकाम रहे और अमला को एक बड़ा जीवनदान दे दिया। अमना उस वक्त सिर्फ 7 रन ही बना सके थे। उस जीवनदान की बदौलत अमला ने शानदार 81 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी बने।
सोमवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 67 रन से हरा दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
