विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर उस गेंद पर उठ जाती उंगली तो श्रीलंका मनाता जश्न

By Edited By:
Published: Mon, 10 Jun 2013 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2013 09:32 PM (IST)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला गया आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंतिम पलों में तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कार्डिफ। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला गया आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंतिम पलों में तो ऐसा नजारा था कि यह कह पाना मुश्किल था कि कौन-सी टीम जीतीगी। अंत में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को एक विकेट से हरा दिया, लेकिन अगर अंपायर ने लसिथ मलिंगा की एक अपील को जायज ठहराया होता तो जीत न्यूजीलैंड की नहीं, बल्कि श्रीलंका की होती, क्योंकि वह आखिरी विकेट था।

जानिए न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच के उन पांच पलों के बारे में, जिससे रोमांच हो गया दोगुना

यह पूरा मामला 36वें ओवर की दूसरी गेंद का है। मलिंगा की उस गेंद का सामना टिम साउदी कर रहे थे। वह गेंद पहले उनके जूते पर लगी, उसके बाद बल्ले का किनारा लेती हुई मिड ऑन पर चली गई। मलिंगा ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उस अपील को नकार दिया, क्योंकि अंपायर के अनुसार गेंद जूते पर लगी ही नहीं, लेकिन हॉक आई के जरिए यह साफ पता चल रहा था कि गेंद पहले जूते पर लगी थी और वह सीधे मिडिल स्टंप से टकरा रही थी।

पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

लाइव कमेंटरी के साथ फुल स्कोरबोर्ड देखने के लिए क्लिक करें

आखिरी पलों में साउदी को बड़ा जीवनदान मिला और न्यूजीलैंड की विकेट से रोमांचक जीत हुई। लसिथ मलिंगा ने उस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और 139 रनों के छोटे से लक्ष्य को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 10 ओवरों में 2 मेडन सहित 34 रन देकर 4 विकेट लिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर