सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 राज्यों में पेट्रोल पंप रविवार को बंद रहेंगे, 14 मई से होगी शुरुआत

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Wed, 19 Apr 2017 12:30 PM (IST)

14 मई से हर रविवार को देश के आठ राज्यों में पेट्रोल पंप बंद रहा करेंगे।

8 राज्यों में पेट्रोल पंप रविवार को बंद रहेंगे, 14 मई से होगी शुरुआत
8 राज्यों में पेट्रोल पंप रविवार को बंद रहेंगे, 14 मई से होगी शुरुआत

नई दिल्ली (पीटीआई)। 14 मई से आठ राज्यों के तमाम पेट्रोल पंप रविवार के दिन बंद रहा करेंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल संरक्षण के प्रति आह्वान को देखते हुए लिया गया है। यह जानकारी पेट्रोल पंप ओनर बॉडी ने दी है। भारतीय पेट्रोलियम डीलरों की कंसोर्टियम के कार्यकारी समिति के एक सदस्य सुरेश कुमार ने कहा, “हमने कुछ साल पहले रविवार को हमारे आउटलेट बंद करने की योजना बनाई थी, लेकिन तेल विपणन कंपनियों ने तब हमें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। अब हमने रविवार को पेट्रोल पंपों को बंद करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान के बाद किया गया जिसमें उन्होंने मन की बात प्रोग्राम के दौरान देश से अपील की थी पर्यावरण को बचाने के लिए तेल को संरक्षित किया जाए। श्री कुमार, जो कि तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के करीब 20,000 आउटलेट 14 मई से हर रविवार को 24 घंटों के लिए बंद रहा करेंगे।

केंद्र सरकार के पास सरकारी तेल कंपनियों की ओर से एक प्रस्ताव आया है। यदि सरकार यह प्रस्ताव स्वीकार करती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज बदलाव संभव है। मौजूदा समय में तेल कंपनियां हर पखवाड़े (15 दिन) में कीमतों की समीक्षा करती हैं।

यह भी पढ़ें: शेयर और सोने-चांदी की तरह हर रोज बदलेंगे पेट्रोल डीजल के दाम!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।