3 साल पूरा होने पर बोले पनगढ़िया, सरकार का कार्यकाल खत्म होने तक 8 फीसद होगी GDP ग्रोथ
अरविंद पनगढ़िया सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7.5% के आसपास रहने की उम्मीद है
नई दिल्ली (जेएनएन)। नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि सरकार को नाजुक अर्थव्यवस्था विरासत में मिली है। उन्होंने कहा, “हम कई मायनों में आगे बढ़े हैं। बहुत सी अच्छी चीजें हुई हैं, विकास में सुधार आया है और एफडीआई में भी उछाल दिखा है।”
जीडीपी पर बोले पनगढ़िया:
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर बोलते हुए अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7.5% के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं सरकार के मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने तक जीडीपी ग्रोथ रेट के 8 फीसद तक पहुंचने की उम्मीद है। आपको बता दें कि हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के मुताबित सालाना आधार पर देश की जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसद रही जबकि अंतिम तिमाही में यह सिर्फ 6.1 फीसद रही।
जीएसटी पर बोले जेटली:
वहीं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसीटी) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी सरकार की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण सुधारों में से एक है।
अरविंद पनगढ़िया को भरोसा भारत फिर बनेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था
वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में भारत चीन को पछाड़कर सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का तमगा फिर से हासिल कर लेगा। यह बात भारत सरकार के थिंक टैंक कहे जाने वाले नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कही है।
अरविंद पनगढ़िया ने क्या कहा:
अरविंद पनगढ़िया ने कहा, “वार्षिक आधार पर भारत अभी भी चीन से आगे है। नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले तीन साल में जिन सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है उनसे भारतीय अर्थव्यवस्था फिर तेज वृद्धि की राह पर होगी। वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में भारत सबसे तेज प्रमुख अर्थव्यवस्था का तमगा फिर हासिल कर लेगा। अगर आप 2016-17 के वित्त वर्ष को देखें तो हम चीन से आगे रहे हैं। तिमाही आधार पर हम मौजूदा तिमाही में इसे फिर पा लेंगे। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि रफ्तार पकड़ेगी और यह कम से कम 7.5 फीसद रहेगी। आने वाले वर्षों में यह और तेजी से बढ़ेगी।”
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।