Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    खरगोश का शिकार, एक गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Thu, 02 Feb 2012 05:27 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बगहा (प.च.), नगर प्रतिनिधि : टाईगर रिजर्व के हरनाटांड वन क्षेत्र के कुनई जंगल में दो खरगोश का शिकार किया गया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद विभाग ने छापामारी कर एक शिकारी सहित दो मृत खरगोश, जाल आदि बरामद किया है। जिससे पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हरनाटांड़ वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 20 में तरूअनवा गांव के कुछ शिकारी खरगोश का शिकार करने टाईगर रिजर्व के जंगल में गए थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कुनई के वनपाल जीतेन्द्र कुमार ने अन्य वन कर्मियों के साथ संभावित जंगलों में छापामारी की। इस दौरान तरूअनवा गांव निवासी छनु काजी को दो मृत खरगोश के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से जाल व बकुआ आदि भी बरामद किया गया है। यहां बता दें कि टाईगर रिजर्व के लागू हो जाने के बाद से इस जंगल से किसी प्रकार का शिकार पर प्रतिबंध लग गया है। जिसके बाद भी जंगल के आस-पास बसे लोगों द्वारा चोरी छिपे जंगली जानवरों का शिकार किया जाता रहा है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर