Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान खरीदने दुकान गई बहन वापस नहीं लौटी, 11 साल से सूनी है भाई की कलाई

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 14 Apr 2017 09:37 PM (IST)

    सिवान में 11 वर्ष पहले 12 वर्ष की एक लड़की कुछ सामान खरीदने पास के दुकान में गई लेकिन उसके बाद फिर कभी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन निराशा हाथ लगी।

    सामान खरीदने दुकान गई बहन वापस नहीं लौटी, 11 साल से सूनी है भाई की कलाई

    सिवान [जेएनएन]। करीब 11 वर्ष पहले की बात है। सिवान शहर के ही एक मोहल्ले से 12 साल की बच्ची कोई सामान खरीदने दुकान पर गई, फिर नहीं लौटी। इसकी एफआइआर कराई गई। पुलिस ने भी काफी हाथ-पांव मारे, परिजनों ने खुद काफी प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक दंपती की एकमात्र बिटिया थी, लिहाजा उसके भाई की कलाई तब से लेकर आज तक हर रक्षाबंधन पर सूनी ही रह जाती है। परिजन अभी भी उसका इंतजार कर रहे हैं। वह जिस भी स्थिति में जहां है, यदि लौट आए या कोई पहुंचा दे तो इस घर की खुशियां लौट आए।

    सुंदर, सुशील होने के साथ चंचल भी थी बेटी
    परिजन बताते हैं कि बेटी सुंदर होने के साथ काफी सुशील भी थी। इतनी ही चंचलता भी उसमें थी। चुलबुली इतनी कि क्या बताएं। सबको हंसाया करती थी। किसी को उदास नहीं देख पाती थी। बड़े भाई को इतना मानती थी कि जब तक वह खाना नहीं खा लेता था, खुद नहीं खाती थी।

    होश संभालने के बाद जब उसे रक्षाबंधन के मायने समझ में आए, तभी से हर साल राखी बांधती थी। भाई भी उसे कभी रुलाता तो कभी हंसाता रहता था। दोनों की प्यार भरी नोंकझोक देखकर दंपती काफी खुश रहते थे।

    यह भी पढ़ें: पटनावासियों को मिलेगी जाम से राहत, टू-वे होगा राजधानी का यह फ्लाईओवर

    घर के सभी सदस्यों का रखती थी ध्यान
    अपने मां-बाप का भी बहुत ध्यान रखती थी। स्कूल से आते ही लिपट जाती थी। शरारत भी करती थी लेकिन उसकी शरारत भी काफी अच्छी लगती थी। ऐसा हो भी क्यों न। घर की अकेली लाडली थी। उसको लेकर काफी सपने संयोएं थे। पढऩे में अच्छी थी तो सोचा था कि इंटर के बाद उसे प्रशासनिक सेवा की प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही स्नातक की पढ़ाई भी करेगी। पिता माथे पर हाथ रखकर कहते हैं, काश ऐसा संभव होता।

    यह भी पढ़ें: किसानों का 21 करोड़ लेकर भाग गया था यह राइस मिलर, हुआ गिरफ्तार

    हे भगवान, उसे भेज दीजिए

    उन्होंने कहा कि पता नहीं किस हाल में उनकी लाडली होगी। कोई बताने को तैयार नहीं है। आज भी उसका इंतजार सभी को है। भगवान से प्रार्थना है कि उसे भेज दें। जिस भी स्थिति में होगी, उसे सहर्ष अपनाने को तैयार हैं। आखिर बेटी है न। उसके जाने से लगता है कि घर की देवी चली गईं। पक्का यकीन है कि वह किसी मानव तस्कर गिरोह के हाथ लग गई होगी। क्योंकि उसपर कभी किसी ने गुस्सा ही नहीं किया कि खुद घर छोड़कर चली जाए। 

    यह भी पढ़ें: गर्मी से हैं परेशान! मात्र 350 रूपये खर्च कर हो जाइए कूल-कूल