पटनावासियों को मिलेगी जाम से राहत, टू-वे होगा राजधानी का यह फ्लाईओवर
पटनावासियों को अब जाम से राहत मिलने वाली है। जल्द ही एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर दू वे हो जायेगा। दोनों तरफ से गाडि़यां चलेगी।
पटना [मृत्युंजय मानी]। पटनावासियों को अब जाम से राहत मिलने वाली है। राजधानी का एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर भी अब टू-वे हो जाएगा। इस पर केवल गांधी मैदान की तरफ से उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर ही वाहन नहीं चलेंगे। मीठापुर ब्रिज से स्टेशन होते हुए गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों का भी जल्द परिचालन होगा।
दरअसल गांधी मैदान जाने के क्रम में अभी एक्जीबिशन रोड पर जाम लग जाता है। इस कारण नई व्यवस्था पर गंभीरता से विचार चल रहा है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा के निर्देश पर पुल निर्माण निगम पटना जंक्शन गोलंबर से चिरैयाटांड पुल में दो स्थानों पर मिलान करेगा। एक मिलान एक्जीबिशन रोड की तरफ होगा। मीठापुर की तरफ से आने वाले वाहन गांधी मैदान या कंकड़बाग, दोनों तरफ जा सकते हैं।
प्रस्ताव तैयार करने में जुटा निगम
प्रधान सचिव के निर्देश पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम दोनों तरफ से यातायात परिचालन की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। निगम के अभियंताओं ने प्रस्ताव को भेजने के पूर्व फ्लाईओवर का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में अभियंताओं ने पाया कि एक्जीबिशन रोड चौराहे के पहले इसे इस रोड में मिला दिया जाए। ध्यान रखा जा रहा है कि पुल के निचले भाग में निर्बाध रूप से परिचालन जारी रहना चाहिए। साथ ही फ्लाइओवर भी एक्जीबिशन रोड फ्लाइओवर से सीधे जुड़ जाए।
यह भी पढ़ें: गर्मी से हैं परेशान! मात्र 350 रूपये खर्च कर हो जाइए कूल-कूल
सात मीटर चौड़ा है फ्लाईओवर
अभियंताओं ने इस आशंकाओं पर भी विचार किया कि फ्लाईओवर पर दोनों तरफ (टू-वे) से वाहन परिचालन शुरू होने की स्थिति में कहीं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर सात मीटर चौड़ा है। गांधी मैदान से चिरैयाटांड पुल तक इसका निर्माण वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के लिहाज से किया गया है।
यह भी पढ़ें: किसानों का 21 करोड़ लेकर भाग गया था यह राइस मिलर, हुआ गिरफ्तार
अब यह और चौड़ा नहीं हो सकता है। वैसे राजधानी के चितकोहरा व यारपुर पुल भी सात मीटर चौड़े हैं। ऐसे में इस बात पर सहमति बन गई है कि एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर दोनों तरफ से यातायात परिचालन की व्यवस्था शुरू की जा सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।